मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेतावनी, आउट करार दिए जाने पर जताई थी नाराजगी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सुनील नरेन की गेंद पर रोहित को पगबाधा आउट करार दिया गया था। इस फैसले पर रोहित शर्मा ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सुनील नरेन की गेंद पर रोहित को पगबाधा आउट करार दिया गया था। इस फैसले पर रोहित शर्मा ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेतावनी, आउट करार दिए जाने पर जताई थी नाराजगी

आईपीएल 2017: रोहित शर्मा को मिली चेतावनी (पीटीआई)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आचार संहित के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी की चेतावनी मिली है। रोहित को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आउट करार देने पर अंपायर के फैसले पर निराशा जाहिर करते हुए देखा गया था।

Advertisment

कोलकाता के खिलाफ मैच में सुनील नरेन की गेंद पर रोहित को पगबाधा आउट करार दिया गया था। इस फैसले पर रोहित शर्मा ने अपना गुस्सा जाहिर किया और झुंझलाते हुए पवेलियन गए। मुंबई इंडियंस को उस समय 62 गेंदों पर 105 रनों की जरूरत थी।

इसके बावजूद, मुंबई की टीम ने जीत हासिल की और कोलकाता को चार विकेट से हरा दिया। एक प्रेज रिलीज के मुताबिक 'रोहित ने खिलाड़ियों और टीम के अधिकारियों के लिए बनाई गई आईपीएल आचार संहिता के स्तर 1 अपराध 2.1.5 में का उल्लंघन किया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: क्या धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच सब ठीक है, हर्ष गोयनका के ट्वीट से उठा सवाल

इसमें कहा गया, 'इस उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी है और इसलिए रोहित को चेतावनी दी गई है।' रोहित की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: संजय मांजरेकर पर भड़के कीरन पोलार्ड, ट्विटर पर लिखा- 'बोलने के पैसे मिलते हैं, जो चाहे बोल सकते हो'

Source : IANS

ipl 2017 Rohit Sharma mumbai-indians
Advertisment