logo-image

Video: Ms Dhoni की पत्नी साक्षी ने खिलाया मगरमच्छ को खाना,बाघ के बच्चे को पिलाया दूध

एम एस धोनी (Ms Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टीव रहती हैं और कई बार फैंस के लिए अच्छे अच्छे पोस्ट करती है.

Updated on: 08 Dec 2020, 11:09 AM

नई दिल्ली:

एम एस धोनी (Ms Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Singh Dhoni) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टीव रहती हैं और कई बार फैंस के लिए अच्छे अच्छे पोस्ट करती है. इसके आलवा उनके बेटी जीवा (Ziva Dhoni) के सोशल मीडिया अकाउंट से अक्सर धोनी के साथ कोई वीडियो पोस्ट होती है. इस बार  दुबई के फेम पार्क (Fame Park) की वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें वो जानवरों को खाना खिला रही हैं.

बात दें कि इस बार आईपीएल यूएई में हुआ था और एम एस धोनी ने लीग के बाद अपने परिवार को वहां बुला लिया था. साक्षी ने अपना बर्थ डे भी वहीं बनाया था. जन्मदिन के कुछ दिन बाद साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ फेम पार्क पहुंचीं जो यूएई में जानवरों का सबसे चर्चित पार्क में से एक हैं. इस फेम पार्क में दुनिया के सबसे लोकप्रिय जानवर है जिनके साथ साक्षी ने फोटो खिंचवाई और खाना खिलाया.

साक्षी धोनी ने जिराफ के साथ फोटो क्लीक की जिसमें उनकी बेटी जीवा भी थी, उसके बाद उन्होंने भालू को खाना खिलाया जबकि बाघ के बच्चे को गोद में बैठाकर दूध पिलाया. साक्षी यहीं नहीं रुकी उन्होंने फिर मगरमच्छ को भी खाना खिलाया. धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा की ये सबसे यादगार पल है. साक्षी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)