New Update
MS Dhoni : कौन हैं एमएस धोनी के बड़े भाई? ( Photo Credit : Social Media)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
MS Dhoni : एमएस धोनी और उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी सालों बाद एक साथ नजर आए हैं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
MS Dhoni : कौन हैं एमएस धोनी के बड़े भाई? ( Photo Credit : Social Media)
MS Dhoni Big Brother : आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5वीं खिताब खिताब दिलाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने होम टाउन वापस लौट गए हैं. हाल में रांची से धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह सफेद दाढ़ी और कुछ चटकते कपड़ों आए. वहीं इस तस्वीरों में एमएस सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Brother) भी नजर आ रहे हैं. बहुत सालों बाद धोनी और उनके भाई की एक साथ तस्वीरें सामने आई है.
ऐसे तो फैंस धोनी के हर चीज के बारे में जानकारी रखते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों को एमएस धोनी बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के बारें में पता हैं. इन दोनों की रिश्तों को चर्चा बहुत ही कम होती है. दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की बायोपिक में इनके भाई नरेंद्र धोनी का कोई जिक्र नहीं था. अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने होम टाउन रांची में कुछ तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं. वहीं खास बात यह है कि इस तस्वीर में उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं.
नरेंद्र धोनी एमएस धोनी से काफी बड़े हैं. धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी एक नेता भी हैं. वह 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. लेकिन सपा में शामिल होने से पहले वह बीजेपी का हिस्सा था. नरेंद्र सिंह धोनी रांची में रहते हैं और वह उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में भी कुछ समय बिताते हैं. नरेंद्र धोनी एक आम आदमी का जीवन जीते हैं. उनके बारे में और ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
यह भी पढ़ें: IPL 2023 में CSK को चैंपियन बनाने वाले ये स्टार खिलाड़ी अब US की लीग में मचाएंगे धमाल
बता दें कि MS Dhoni की कप्तानी में CSK ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया है. इसी के साथ चेन्नई आईपीएल में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मामलें में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है. CSK और MI के नाम अब IPL में 5-5 ट्रॉफी है.
यह भी पढ़ें: IND vs WI : विंडीज दौरे से ब्रेक ले सकते हैं रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे करेंगे टेस्ट में कप्तानी!