logo-image

क्रिकेट स्टार धोनी की पाठशाला में एक जून से गूंजेगा ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार

क्रिकेट स्टार धोनी की पाठशाला में एक जून से गूंजेगा ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार

Updated on: 17 May 2022, 09:00 AM

रांची:

ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार्स के लिए क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धौनी की यह नई पहल है। उन्होंने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में बच्चों के लिए ग्लोबल स्कूल की शुरूआत की है। इस वल्र्ड क्लास स्कूल में आगामी एक जून से पहले सेशन की क्लासेज शुरू हो रही हैं। स्कूल का नाम है एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल।

खास बात यह है कि इस स्कूल में बच्चों को बहुआयामी शिक्षा देने के लिए इस स्कूल ने माइक्रोसॉफ्ट और मशहूर नृत्यांगना एवं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की संस्था डांस विद माधुरी के साथ चैनल पार्टनर के तौर पर हाथ मिलाया है। शुरूआत में नर्सरी से लेकर क्लास एट्थ तक की पढ़ाई होगी।

बेगलुरू के एचएसआर साउथ एक्सटेंशन कुडलू गेट के पास खोले गये इस स्कूल की वेबसाइट में यहां दी जा रही तमाम सुविधाओं और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी स्कूल से मेंटॉर हैं, जबकि इसके चेयरपर्सन आर चंद्रशेखर हैं।

स्कूल का करिकुलम तीन भागों में बांटा गया है। ये हैं-डिस्कवर्स, एक्सप्लोर्स और इनोवेटर्स। नर्सरी से यूकेजी तक की पढ़ाई डिस्कवर्स करिकुलम के तहत होगी, जबकि क्लास वन से फाइव एक्सप्लोर्स और क्लास सिक्स से एट तक की पढ़ाई इनोवेटर्स करिकुलम तैयार किया गया है। दावा किया गया है कि यहां ऐसे तमाम साधन-संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं, जिनकी मदद से आज के दौर की जरूरतों के हिसाब से बच्चे को बहुमुखी विकास हो। वेबसाइट में बताया गया है कि यह माइक्रोसॉफ्ट का शोकेस स्कूल होगा। इसके अलावा यहां एमएस धोनी स्पोर्ट्स एकेडमी की इकाई भी स्थापित की गयी है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग, डेयरी के साथ-साथ कड़कनाथ मुर्गों के पालन का काम भी बड़े पैमाने पर शुरू किया है। महेंद्र सिंह धोनी के प्रारंभिक कोच रहे चंचल भट्टाचार्य बताते हैं कि वह शुरू से इनोवेटिव किस्म के इंसान रहे हैं। उसकी कामयाबी का सूत्र यही है कि वह अपने हर काम को अपना हंड्रेड परसेंट देने की कोशिश करते हैं।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.