MS Dhoni : एमएस धोनी करने वाले हैं अपनी नई पारी का ऐलान, प्रशंसकों में उत्सुकता 

एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. वह जल्द ही अपनी नई पारी की घोषणा कर सकते हैं. 

एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. वह जल्द ही अपनी नई पारी की घोषणा कर सकते हैं. 

author-image
Apoorv Srivastava
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni( Photo Credit : google search)

MS Dhoni : एमएस धोनी को लेकर बहुत बड़ी खबर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम को तीन बार आईसीसी ट्रॉफी में चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपनी नई पारी की घोषणा कर सकते हैं. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान ही नहीं, बाहर भी अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और आईपीएल में भी जल्द ही उनका पारी खत्म होने की संभावना है. अक्सर उनके आईपीएल में संन्यास को लेकर कयास लगते रहते हैं. कुछ महीने पहले ये खबर आई थी कि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने जा रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में कुछ नहीं कहा था. अब खबरें आ रही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. 

Advertisment

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup : इन खिलाड़ियों ने अच्छा खेलकर बढ़ाई राहुल द्रविड़ की परेशानी!

दरअसल, कुछ दिन मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी एक फिल्म निर्माता बनने जा रहे हैं. इसके बाद अब दावा किया गया है कि तमिल के सुपर स्टार थालापथी विजय उनकी फिल्म में मुख्य रोल में होंगे. आज (22 जून) विजय का जन्मदिन भी है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि धोनी आज ही इस फिल्म के बारे में औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. दरअसल, सूत्र महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म के बारे में काफी समय से दावा कर रहे थे लेकिन अब माना जा रहा है कि धोनी इसकी पुष्टि करने वाले हैं. हालांकि यह पुष्टि कब तक होगी, इस पर धोनी के प्रशंसकों की निगाहें लगी हुई हैं. 

MS Dhoni एमएस धोनी एमएस धोनी न्यूज Thalapathy Vijay
      
Advertisment