13 साल बाद धोनी ने किया ट्रेन से सफर, 'हमर' को नहीं बनाया अपना हमसफर देखें तस्वीरें

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी का पद संभालने के लिए धोनी ने कोलकाता तक का सफर अपनी हमर से नहीं बल्कि ट्रेन से तय किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी का पद संभालने के लिए धोनी ने कोलकाता तक का सफर अपनी हमर से नहीं बल्कि ट्रेन से तय किया है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
13 साल बाद धोनी ने किया ट्रेन से सफर, 'हमर' को नहीं बनाया अपना हमसफर देखें तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अब एक नई पारी की शुरुआत के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी का पद संभालने के लिए धोनी ने कोलकाता तक का सफर अपनी हमर से नहीं बल्कि ट्रेन से तय किया है।

Advertisment

आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाए जाने के दो दिन बाद महेंद्र सिंह धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए धोनी अपने टीम के साथ रवाना हुए। लेकिन इस बार सबसे खास बात यह रही कि धोनी फ्लाइट या अपनी कार से नहीं बल्कि ट्रेन से वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में एमएस धोनी संभालेंगे झारखंड की कमान, एक बार फिर करेंगे कप्तानी

 

A post shared by @mahi7781 on Feb 21, 2017 at 6:08pm PST

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 13 साल बाद ट्रेन का सफर किया। धोनी ट्रेन से कोलकाता पहुंचे। उनके कोलकाता पहुंचते ही स्टेशन पर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। धोनी ने ट्रेन में अपने साथियों के साथ का फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

13 साल बाद ट्रेन में चढ़े धोनी हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस के ए-वन एसी बोगी में रांची स्टेशन पहुंचे। ज्यादातर धोनी अपनी फेवरेट कार हमर से सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि 13 साल के बाद ट्रेन में चढ़ रहा हूं। सफर लंबा है बहुत मजा आएगा, टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बात करेंगे, इंज्वाय करूंगा।'

यह भी पढ़ें- IPL 2017: महेंद्र सिंह धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की कप्तानी छोड़ी, स्टीव स्मिथ को मिली कमान

Source : News Nation Bureau

dhoni Jharkhand Vijay Hazare Trophy
      
Advertisment