महेंद्र सिंह धोनी आज शाम 7 बजे करेंगे संन्यास की घोषणा! सोशल मीडिया पर विराट ने शेयर की ये तस्वीर

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज शाम को 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की घोषणा कर देंगे.

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज शाम को 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की घोषणा कर देंगे.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
महेंद्र सिंह धोनी आज शाम 7 बजे करेंगे संन्यास की घोषणा! सोशल मीडिया पर विराट ने शेयर की ये तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर पर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं. विश्व कप में टीम इंडिया का सफर खत्म होने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी गुरूवार शाम 7 बजे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे. जी हां, ये कोई पुख्ता खबर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक काल्पनिक खबर है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर धोनी के संन्यास की चर्चाएं हो रही हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस फैसले से शोएब अख्तर नाराज, याद दिलाया 1996 का विश्व कप

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि टीम इंडिया को दो विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज शाम को 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास की घोषणा कर देंगे. बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक मैच के दौरान दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय खेल प्राधिकरण ने जारी की टॉप्स की लिस्ट, मैरीकॉम समेत इन खिलाड़ियों के नाम शामिल

विराट ने धोनी के साथ खेले गए एक मैच को याद करते हुए फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ''एक ऐसा मैच जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता. खास रात, इस शख्स ने मुझे पिच पर ऐसा दौड़ाया जैसे मैं अपना फिटनेस टेस्ट दे रहा था.'' विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लग गए. जिसमें वे ऐसा दावा कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आज क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

Team India Virat Kohli MS Dhoni Cricket News ms-dhoni-retirement Social Media rumours Fake News On Social Media
      
Advertisment