दुबई में धोनी ने की ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत, बच्चों को देंगे प्रशिक्षण

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
दुबई में धोनी ने की ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत, बच्चों को देंगे प्रशिक्षण

महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को दुबई में अपनी पहली ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी की आधिकारिक शुरुआत की।

Advertisment

दुबई के पैसिफिक स्पोर्ट्स क्लब और आरका स्पोर्ट्स क्लब के साथ शुरू की गई एकेडमी पिछले कुछ महीने से अल कुओज के स्प्रिंगडेल्स स्कूल में चल रही है। इस क्रिकेट एकेडमी का नाम एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी रखा गया है।

पूर्व कप्तान धोनी के अपनी एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी (एमएसडीसीए) में भारत से कोच आकर बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। धोनी ने उत्साही प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता की मौजूदगी में इसे लॉन्च किया।

आपको बता दें कि एकेडमी में नियमित आधार पर मैचों का आयोजन किया जायेगा। कोचिंग स्टाफ की अगुवाई मुंबई के पूर्व गेंदबाज विशाल महाडिक करेंगे।

पूर्व कप्तान धोनी ने इस मौके पर कहा, 'इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इसे कामयाब बनाने में अपनी ओर से पूरा प्रयास करूंगा। क्रिकेट को योगदान देना मेरा सपना रहा है और यह उस दिशा में पहला कदम है।'

और पढ़ेंः श्रीलंका को क्लीन स्वीप देकर 'टेस्ट शतक' जड़ सकती है टीम इंडिया

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni Cricket News Dubai Former Indian captian first global cricket academy
      
Advertisment