logo-image

धोनी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

कटक वनडे में अपने शतकीय पारी के दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौके छक्कों की बरसात कर दी

Updated on: 19 Jan 2017, 05:51 PM

नई दिल्ली:

कटक वनडे में अपने शतकीय पारी के दौरान भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौके छक्कों की बरसात कर दी। अपनी शानदार पारी की बदौलत धोनी देश के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए है जिन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा और तेजी से 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

धोनी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर ये कीर्तिमान रचा है। सचिन ने अपने पूरे करियर में 195 छक्के लगाए थे।

विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है जिन्होंने 398 मैच में 351 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: Video : 6 छक्के से लेकर 6 साल बाद शतक तक, इंग्लैंड पर भारी पड़े हैं युवराज

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वनडे में कप्तानी छोड़ने के बाद से ही जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी धोनी ने अभ्यास मैच में 40 गेंद पर 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। सबसे ज्यादा समय तक वनडे टीम का कप्तान बने रहने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम ही है। धोनी 2007 से 2016 तक भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं।

धोनी ने अबतक 284 वनडे में 9116 रन बनाए हैं। वनडे में धोनी ने अबतक 9 शतक और 61 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में धोनी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 183 रन नाबाद रहा है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैंचों में4876 रन बनाए हैं जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक भी शामिल हैं।