देखें वीडियो: धोनी ने सचिन को पछाड़ बनाया सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, वनडे में 9000 रन पूरे किए

धोनी वनडे में 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में पांचवे नंबर पर हैं।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
देखें वीडियो: धोनी ने सचिन को पछाड़ बनाया सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, वनडे में 9000 रन पूरे किए

अपने वनडे करियर में अब तक 9 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। (File Photo- Getty Images)

भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे अपने 9 हजार रन पूरे कर लिए। हालांकि मोहाली में खेले जा रहे इस मैच में शतक के करीब पहुंच कर 80 रन बनाकर आउट हो गए। धोनी वनडे में 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में पांचवे नंबर पर हैं। इस श्रेणी में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 463 मैच में 18,426 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं।

Advertisment

इस लिस्ट में धोनी से ऊपर पूर्व क्रिकेटर मो. अज़हरुद्दीन 334 मैच में 9378 रनों के साथ हैं। धोनी अपने वनडे करियर में अब तक 9 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को हराया...

इसके अलावा मोहाली में धोनी ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी के नाम है। आफरीदी ने अपने टेस्ट करियर के 398 एकदिवसीय मैचों में 351 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में धोनी पांचवे नंबर पर हैं।

HIGHLIGHTS

  • वनडे में 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में धोनी पांचवे नंबर पर हैं।
  • 281 रनों में धोनी ने 196 छक्के लगाए
  • वनडे करियर में धोनी अब तक 9 शतक और 61 अर्धशतक लगा चुके हैं।

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni ODI Cricket Cricket Records Team India
      
Advertisment