धोनी का रिकॉर्ड तोड़ अंदाज़, बने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर
भारत के महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं।
नई दिल्ली:
भारत के महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं।
उन्होंने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में यह मुकाम हासिल किया। धोनी ने इस मैच में 37 रनों की पारी खेली
उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगाकारा ऐसे पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने वनडे में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। संगाकारा के नाम वनडे क्रिकेट में 404 मैचों की 380 पारियों में 14,234 हैं। उन्होंने 296 पारी में 10,000 रन पूरे किए थे।
धोनी इसी के साथ वनडे में सबसे तेजी से 10,000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं। धोनी ने इसके लिए 273 पारियों ली जबकि इस सूची में सबसे ऊपर बैठे सचिन तेंदुलकर ने महज 259 पारियों में यह उपलब्धी हासिल की थी।
वहीं धोनी वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इस सूची में सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम हैं। धोनी के अब 320 मैचों में 10,004 रन हो गए हैं।
और पढ़ें: Ind vs Eng: रूट की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को 86 रन से हराया
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Ghar Wapsi: मुस्लिम से हिंदू बनना चाहते हैं तो जान लें क्या हैं धर्म परिवर्तन के नियम
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?
-
May 2024 Grah Gochar: मई में होंगे ये 4 बड़े ग्रह गोचर, नौकरी और शादी के लिए बनेंगे शुभ योग