Watch: चांद पर पहुंचा भारत, एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की Chandrayaan-3 की लैंडिंग, वीडियो हो रहा वायरल

Chandrayaan-3: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को जमकर सेलिब्रेट किया. उनके जश्न का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

Chandrayaan-3: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को जमकर सेलिब्रेट किया. उनके जश्न का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है.

author-image
Roshni Singh
New Update
एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग

एमएस धोनी ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग( Photo Credit : Social Media)

MS Dhoni Celebrate Chandrayaan-3 Landing : भारत ने 23 अगस्त को चांद पर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत चांद की सतह पर अपना परचम लहराया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, चीन और सोवियत रूस के बाद चौथा देश बन गया है. वहीं भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाते नजर आए हैं. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 

Advertisment

वायरल वीडियो में MS Dhoni ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं और वह अपने शांत अंदाज में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा Chandrayaan-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हुए दिख रही थीं. 

यह भी पढ़ें: World Cup 2023 : भारत का Chandrayaan-3 सफल, अब मिशन वनडे वर्ल्ड कप की बारी...

बता दें कि धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के जरिए भारत के वैज्ञानिकों और देशवाशियों को बधाई दी हैं. लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तक शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा.' इसके अलावा किंग कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!'

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023 : एशिया कप जीत के लाएंगे रोहित शर्मा, फैन से किया वादा, Video हो रहा वायरल

वहीं रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र. यह इसके लिए एक अच्छी अंगूठी है. हम में से हर एक के लिए यह गर्व का पल है. ISRO को उनके प्रयासों के लिए उन्हें बड़ी बधाई.'

पंचायत 3 MS Dhoni chandrayaan-3 csk महेंद्र सिंह धोनी ms dhoni viral video सीएसके chandrayaan 3 landing chandrayaan 3 landing VIDEO MS Dhoni celebrate Chandrayaan 3 landing Ziva Dhoni जीवा धोनी
      
Advertisment