महेंद्र सिंह धोनी ने भरा करोड़ों का टैक्स, बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज धोनी मैदान और उसके बाहर दोनों ही जगह चर्चा का विषय रहते हैं।

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज धोनी मैदान और उसके बाहर दोनों ही जगह चर्चा का विषय रहते हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
महेंद्र सिंह धोनी ने भरा करोड़ों का टैक्स, बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा

एम एस धोनी (फाइल फोटो)

टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज धोनी मैदान और उसके बाहर दोनों ही जगह चर्चा का विषय रहते हैं। उन्होंने मैदान के बाहर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। धोनी सबसे ज्यादा टैक्स भरने के वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisment

धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। वह बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति हो गए हैं।

इस बात की जानकारी आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर निशा अरोन ने दी। उन्होंने कहा, 'धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है।'

बता दें कि इससे पहले 2013-14 में भी धोनी सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे।

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni Bihar Jharkhand INDIA
Advertisment