टीवी पर पहली बार दिखे Mr. & Mrs. महेंद्र सिंह धोनी, इस Ad के लिए साथ की शूटिंग

कोलगेट की इस ऐड में धोनी और साक्षी साथ में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले धोनी और साक्षी कभी भी इस तरह से साथ नहीं देखे गए थे.

कोलगेट की इस ऐड में धोनी और साक्षी साथ में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले धोनी और साक्षी कभी भी इस तरह से साथ नहीं देखे गए थे.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
साक्षी धोनी ने खोली झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास की पोल, वायरल हुआ 'भाभी' का ट्वीट

ऐड में साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूं तो कई टीवी Ad में काम कर चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके साथ Ad में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं. जी हां, टूथ केयर कंपनी कोलगेट के नए प्रचार में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ दिख रहे हैं. अमेरिका की टूथ केयर कंपनी कोलगेट ने इस नई ऐड को अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किया है. करीब दो हफ्ते पहले शेयर की गई वीडियो को अब तक 45,14,913 बार देखा जा चुका है. महज 38 सेकंड की इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. ऐड की शुरुआत धोनी द्वारा साक्षी के बाल बनाने से होती है, जहां वे अपनी पत्नी के बाल संवारते हुए देखे जा सकते हैं.

Advertisment

यहां देखें पूरी वीडियो- 

ये भी पढ़ें- World Cup से पहले इंडिया की हार के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बना देना चाहिए? 16000 लोगों ने दिया ये जवाब

कोलगेट की इस ऐड में धोनी और साक्षी साथ में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि इससे पहले धोनी और साक्षी कभी भी इस तरह से साथ नहीं देखे गए थे. हालांकि धोनी-साक्षी की जोड़ी से पहले विराट-अनुष्का की जोड़ी कई टीवी ऐड्स में एक साथ नजर आ चुके हैं. विराट और अनुष्का की जोड़ी शादी से पहले ही एक साथ कई ऐड कर चुके हैं. इनके अलावा दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी भी एशियन पेंट्स की ऐड में साथ देखी जा चुकी है. कार्तिक और दीपिका ने एशियन पेंट्स के लिए 8 मिनट का ऐड शूट किया था. इतना ही नहीं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ प्लेटिनम ज्वैलरी के व्यावसायिक प्रचार में साथ नजर आ चुके हैं.

Source : Sunil Chaurasia

ms dhoni and sakshi dhoni in ad ms dhoni in ad sakshi dhoni MS Dhoni commercial ad colgate ms dhoni and sakshi dhoni in colgate ad
Advertisment