'ऊँ फिनिशाय नमः': MS धोनी के 37वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग समेत इन क्रिकेटर्स ने किया विश

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटर्स और महान हस्तियों ने माही को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटर्स और महान हस्तियों ने माही को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
'ऊँ फिनिशाय नमः': MS धोनी के 37वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग समेत इन क्रिकेटर्स ने किया विश

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37वां बर्थडे मना रहे हैं (इंस्टाग्राम)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान... वर्ल्ड के बेस्ट मैच फिनिशर.. कैप्टन कूल और भी कई उपनामों से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 37 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटर्स और महान हस्तियों ने माही को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Advertisment

वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। माही का बर्थडे हो और वीरू ने अपने अंदाज में बर्थडे विश ना किया हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है।

ये भी पढ़ें: क्या MS धोनी की बायोपिक का बनेगा सीक्वल और सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे रोल? पढ़ें ये खबर...

सहवाग ने धोनी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रीज तक पहुंचने के लिए अपने पैरों को स्ट्रेच कर दिया है। वीरू ने फोटो कैप्शन में लिखा है, 'आपका करियर इस स्ट्रेच से ज्यादा खिंचा हो और आपको हर कदम पर खुशियां मिले... आपकी स्टंपिंग से ज्यादा तेजी से। ऊँ फिनिशाय नम:!#NationalHelicopterDay'

क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लेजेंड को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं... आपकी तरह दूसरा कोई भी नहीं है।'

अन्य क्रिकेटर्स ने भी माही को बर्थडे विश किया है:

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पीएम मोदी और बिग बी को इस रेस में पछाड़ा

Source : News Nation Bureau

MS Dhoni Virender Sehwag
Advertisment