ये हैं T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक भारतीय नाम शामिल

Most Runs In T20 World Cup 2026: क्या आपको मालूम है कि टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन से हैं. आइए उन नामों पर डालते हैं एक नजर...

Most Runs In T20 World Cup 2026: क्या आपको मालूम है कि टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन से हैं. आइए उन नामों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sonam Gupta
New Update
most runs in t20 world cup 2026 sahibzada farhan is on top sanju samson is on number 5

most runs in t20 world cup 2026 sahibzada farhan is on top sanju samson is on number 5 Photograph: (Image Source: AFP)

Most Runs In T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए सेमीफाइनल तक पहुंच गया है. टूर्नामेंट में खूब छक्के-चौकों की बारिश हो रही है और बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं. तो आइए सुपर-8 के खत्म होने के बाद जान लेते हैं कि अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं. 

Advertisment

1- साहिबजादा फरहान

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान का नाम पहले नंबर पर आता है. फरहान ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों की 6 पारियों में 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. फरहान ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए.

2- बीजे बेनेट

जिम्बाब्वे के बीजे बेनेट का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. बेनेट ने 6 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 146 के औसत और 134.56 की स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए.

3- एडेन मार्करम

इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान और स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम का नाम तीसरे नंबर पर आता है. मार्करम ने 7 मैचों की 7 पारियों में 53.60  के औसत और 175.16 की स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए हैं. इस दौरान मार्करम ने 3 अर्धशतक लगाए हैं.

4- शिमरॉन हेटमायर

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर कैरेबियाई विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का नाम आता है. हेटमायर ने 7 मैचों की 7 पारियों में 41.33 के औसत और 186.46 के औसत से 248 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक लगाए हैं.

5- सूर्यकुमार यादव

टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है. सूर्या ने 7 मैचों की 7 पारियों में 41.33 के औसत और 186.46 की स्ट्राइक रेट से 231 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी से बर्दाश्त नहीं हुआ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना, वेबजह गिनाने लगा कमियां

SURYAKUMAR YADAV Team India T20 World Cup
Advertisment