/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/17/96-MSD.jpg)
एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट जगत का वह सितारा हैं जिनकी चमक ही जीत की गैरेंटी है। धोनी को चैन्नई सुपरकिंग्स की पीली जर्सी पहना दो या पुणे सुपरज्वाइंट्स की गुलाबी जर्सी या भारतीय टीम की नीली जर्सी धोनी के बल्ले से गगनचुंबी हैलिकोप्टर शॉट लगने कभी नहीं रुकते।
इस आईपीएल में 15 मैच की 14 पारियों में 28 के औसत से एक अर्द्धशतक के सहारे 280 रन बनाए हैं। आपको इन आकड़ों में ज्यादा कुछ खास नजर नहीं आ रहा होगा लेकिन धोनी बड़े मैच के प्लेयर हैं जब टीम को सबसे ज्यादा उनकी जरूरत होती है तब धोनी उम्मीदों पर खरे उतरते हैं।
ऐसा ही देखने को मिला सोमवार को आईपीएल 10 के पहले क्वालिफॉयर मैच में जब धोनी की आतिशी पारी ने पुणे को मुंबई से जीत दिलाई और आईपीएल 10 के फाइनल का टिकट भी। धोनी ने मुंबई के खिलाफ 26 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली जिसमे 5 छक्के जड़े। धोनी इधर एक के बाद एक छक्के जड़ रहे थे और वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ एक ही गुंज थी-धोनी...धोनी...धोनी..।
RPS VS MI: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराकर आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची
आईपीएल में धोनी सातवीं बार (2008/ 2010 /2011 / 2012 / 2013 / 2015 /2017) बार फ़ाइनल खेलने वाले हैं। कैफ़ ट्वीट करते हुए धोनी की तारीफ की और लिखा, 'धोनी का ये सातवां फ़ाइनल होगा। इतने व्यस्त टूर्नामेंट में 70 फ़ीसदी कामयाबी बहुत बड़ी बात है।
Going to be 7 IPL finals for Dhoni now. 70% is a huge success rate to make it to finals of such a hectic tournament.
Rarest of rare players— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 17, 2017
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी धोनी की तारीफ करते हुए, 'धोनी पहले की तरह हमेशा फ़्रीक यानी धुन के पक्के रहेंगे'।
Once a FREAK always a FREAK! MS Dhoni on 🔥🔥🔥🔥🔥🔥
— Michael Clarke (@MClarke23) May 16, 2017
और पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में AIMPLB ने कहा, तीन तलाक आस्था का विषय है, संवैधानिक नैतिकता का नहीं
Source : News Nation Bureau