/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/06/100-Rahane.jpg)
आखिरी ओवर में कप्तान स्टीव स्मिथ के दो शानदार छक्कों की बदौलत पुणे सुपरजाइंट्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएएल) के दूसरे और सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अपने सफर का आगाज किया।
पुणे को जीत के लिए 185 रनों की जरूरत थी जिसे टीम ने एक गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्टीव स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए 54 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। स्मिथ को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
महेंद्र सिंह धोनी 12 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। चौथे विकेट के लिए धोनी और स्मिथ में 44 रनों की साझेदारी हुई।
अजिंक्य रहाणे ने लगाई फिफ्टी
अजिंक्य रहाणे ने भी 34 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रहाणे और मयंक अग्रवाल (6 रन) के बीच 35 रनों की साझेदारी हुई। रहाणे ने अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके लगाए।
पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए बेन स्टोक्स ने भी 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए स्मिथ के साथ 50 रनों की साझेदारी की।
यह भी पढ़ें: IPL 10: ...जब महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे और मुंबई के मैच के बीच केविन पीटरसन की कर दी खिंचाई
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाइंट्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा। हार्दिक पांड्या के नाबाद 35 रनों की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। पांड्य़ा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में चार छक्के और एक चौका जड़ा।
पांड्या की धमाकेदार पारी
पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है।
एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में कीरन पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए। पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। रजत भाटिया को दो जबकि बेन स्टोक्स और एडन जम्पा को एक-एक विकेट मिला। पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IPL 10: पुणे के इमरान ताहिर नीलामी में नहीं बिके थे, लेकिन फिर भी मुंबई के खिलाफ किया कमाल
पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है।
एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए।
इमरान नीलामी में नहीं बिके लेकिन चटकाए तीन विकेट
पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए। उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए।
बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले। इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई।
यह भी पढ़ें: बैडमिंटन: पीवी सिंधु वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर, सायना फिसल कर नौवें स्थान पर
कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए। एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी।
अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया।
लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया।
HIGHLIGHTS
- पुणे ने जीत के साथ की सीजन की शुरुआत, सात विकेट से जीता मैच
- अजिंक्य रहाणे के बल्ले से निकले 60 रन, धोनी नाबाद लौटे
- पोलार्ड के आखिरी ओवर में स्मिथ ने लगाए लगातार दो छक्के
Source : News Nation Bureau