अब शादी करने की सलाह देते नजर आएंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जानें क्यों

मुरुगवेल जानकीरमन ने कहा, 'धोनी इसके लिए सही विकल्प हैं क्योंकि वह काफी युवाओं के प्ररेणास्त्रोत हैं. उन्होंने यह प्रसिद्धि अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर हासिल की है.

मुरुगवेल जानकीरमन ने कहा, 'धोनी इसके लिए सही विकल्प हैं क्योंकि वह काफी युवाओं के प्ररेणास्त्रोत हैं. उन्होंने यह प्रसिद्धि अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर हासिल की है.

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
अब शादी करने की सलाह देते नजर आएंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जानें क्यों

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (IANS)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑनलाइन मैट्रीमनी प्लेटफॉर्म भारतमैट्रीमोनी के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं. भारत मैट्रीमोनी के साथ जुड़ने पर धोनी ने कहा कि वह एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ने पर खुश हैं जिसने कई सफल शादियां कराई हैं.

Advertisment

वेबसाइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगवेल जानकीरमन ने कहा, 'धोनी इसके लिए सही विकल्प हैं क्योंकि वह काफी युवाओं के प्ररेणास्त्रोत हैं. उन्होंने यह प्रसिद्धि अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर हासिल की है. 

उन्होंने कहा, 'वह अपने सुखी शादीशुदा जीवन, जिम्मेदार पिता और अच्छे पति जैसी खूबियों से दूसरे को प्रेरित भी करते हैं.'

बता दें कि हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई टी-20 सीरीज और आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह पर रिषभ पंत को मौका दिया गया है.

Source : IANS

MS Dhoni ms dhoni news Bharat Matrimony Bharat Matrimony MS Dhoni MS Dhoni Bharat Matrimony
Advertisment