एमएस धोनी और जीवा (फाइल फोटो)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल अंदाज से और हैलिकॉप्टर शॉट से सबका दिल जीतते हैं तो मैदान के बाहर अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती कर के सबका ध्यान आकर्शित करते हैं। टेस्ट से सन्यास ले चुके धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और बेटी जीवा के साथ भी खूब मस्ती कर रहे है। धोनी ने बेटी जीवा के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी और जीवा की जोड़ी खेलने के फुल मूड में दिखाई दे रहे हैं। दोनी जीवा के सर पर गुब्बारा मार रहे हैं और जीवा हंस रही है।
इस वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी जीवा से पूछ रही हैं कि पापा (धोनी) अच्छे हैं या बुरे? जिसका जवाब जीवा देती हुई कहती है,' आप सब अच्छे हैं।'
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Aug 21, 2018 at 3:28am PDT
हाल में ही धोनी ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा था कि जब जीवा का जन्म हुआ तब वह वहां नहीं थे। उन्होंने उसे लगभग 2 महीने बाद देखा था। इसके बाद भी उन्हें क्रिकेट की वजह से उसके साथ खेलने का समय नहीं मिलता है। अब वह फिलहाल फ्री हैं तो जमकर बेटी के साथ मस्ती कर रहे हैं।