धोनी के कप्तानी छोड़ने पर पत्नी साक्षी ने कहा, कोई तुम्हें ऊंचाईयों को छूने से रोक नहीं सकता

धोनी का नाम भारत के ही नहीं विश्व के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
धोनी के कप्तानी छोड़ने पर पत्नी साक्षी ने कहा, कोई तुम्हें ऊंचाईयों को छूने से रोक नहीं सकता

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ

धोनी का नाम भारत के ही नहीं विश्व के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। क्रिकेट इतिहास में जब भी सफल कप्तानों का जिक्र होगा तो उसमें भारत के महेंद्र सिंह धोनी का नाम बेशक आएगा। धोनी ने अपने चरम पर रहते कप्तानी से हटने का फैसला किया और नई मिसाल पेश की।

Advertisment

धोनी से इस्तीफे की उम्मीद किसी को नहीं थी। वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के धोनी के इस फैसले के बाद से पूरा क्रिकेट जगत चौक गया है। पर भारतीय कप्तान के इस फैसले पर हर कोई उनके साथ खड़ा नजर आया।

इसी बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने भी अपने माही के इस फैसले का पूरा समर्थन किया। साक्षी ने इस फैसले पर धोनी का साथ देते हुए कहा है, 'ऐसा कोई भी पर्वत की ऊंचाई नहीं है जो तुम्हें चढ़ने से रोक सके। तुम पर गर्व है।' साक्षी ने ट्वीट के जरिए धोनी की उपलब्धियों की सरहाना की।

यह भी पढ़ें- स्टाइल में वनडे मैच जीतना कोई धोनी से सीखे, तभी तो वो कहे जाते हैं बेस्ट फिनिशर

वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के धौनी के फैसले के बाद से पूरा क्रिकेट जगत चौक गया है। हर जगह धौनी के इस फैसले की चर्चा होने लगी है। भारतीय क्रिकेट जगत से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक धौनी के साथ खड़ा दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- जानिए भारत के पूर्व कप्तानों ने क्या कहा है धोनी के कप्तानी के बारे में

धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर के बाद सचिन ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में कहा, 'धौनी को टी-20 और वनडे विश्वकपों में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई..मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निणार्यक कप्तान के रूप में उभरते देखा है..यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है।'

Source : News Nation Bureau

retirement Sakshi Singh Dhoni mahendra-singh-dhoni
      
Advertisment