महेंद्र सिंह धोनी: IPL के सबसे सफल कप्तान को क्यों नहीं मिली IPL 10 की कप्तानी

धोनी ना सिर्फ आईपीएल में एक सफल कप्तान हैं बल्कि एक सफल खिलाड़ी भी है। लेकिन आईपीएल का सबसे सफल कप्तान इस बार कप्तानी की भूमिका निभाता नजर नहीं आयेगा। आईपीएल के 10वें सीजन में बतौर कप्तान मैदान पर नहीं उतरेगा।

धोनी ना सिर्फ आईपीएल में एक सफल कप्तान हैं बल्कि एक सफल खिलाड़ी भी है। लेकिन आईपीएल का सबसे सफल कप्तान इस बार कप्तानी की भूमिका निभाता नजर नहीं आयेगा। आईपीएल के 10वें सीजन में बतौर कप्तान मैदान पर नहीं उतरेगा।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
महेंद्र सिंह धोनी: IPL के सबसे सफल कप्तान को क्यों नहीं मिली IPL 10 की कप्तानी

आईपीएल की सफल टीम के बारें में सोचकर आपके दिमाग में सबसे पहले किस टीम का नाम आता है...चेन्नई सुपरकिंग्स और अगर बात करें सबसे सफल कप्तान की तो किस कप्तान का चेहरा आपकी आंखो के आगे आता है..बेशक वो कोई और नहीं भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का। धोनी ना सिर्फ आईपीएल में एक सफल कप्तान हैं बल्कि एक सफल खिलाड़ी भी है।

Advertisment

लेकिन आईपीएल का सबसे सफल कप्तान इस बार कप्तानी की भूमिका निभाता नजर नहीं आयेगा। आईपीएल के 10वें सीजन में बतौर कप्तान मैदान पर नहीं उतरेगा। दिखेगा तो बस एक खिलाड़ी जो अपनी टीम के लिए खेलता नजर आयेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2018 में धोनी फिर बनेंगे इस टीम के कप्तान!

अनहोनी को होनी कर दे उसे कहते हैं महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने आईपीएल में भी कुछ ऐसा कर दिखाया। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के साथ आईपीएल में भी धोनी के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। आइए डालते हैं आईपीएल में धोनी के करियर पर एक नजर-

सबसे सफल टीम का चेन्नई के कप्तान

8 सीजन- दो बार चैंपियन, 4 बार फाइनलिस्ट और दो बार सेमीफाइनलिस्ट। यह रिकॉर्ड आईपीएल की सबसे सफल टीम यानि चेन्नई सुपरकिंग्स का है। एक टीम को चैंपियन बनाने के पीछे हाथ पूरी टीम का होता है लेकिन उस टीम को खड़ा करने का काम एक कप्तान ही कर सकता है। 2008-2015 तक खेले गए आठ सीजन में धोनी ने कप्तानी भूमिका निभाते हुए टीम को साल 2010 और 2011 में आईपीएल का चैपिंयन बनाया। इसके अलावा धोनी हर बार अपनी टीम को प्ले-ऑफ तक लेकर गए। हालांकि उसके बाद सीएसके टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद धोनी पुणे सुपरजायंट्स से जुड़ गए।

यह भी पढ़ें- Video: 2 अप्रैल 2011..जब धोनी के छक्के ने भारत को जीताया विश्व कप

कप्तान के तौर पर रन

धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के तौर पर गिने जाते हैं। धोनी जब भी क्रीज पर आते हैं मैच खत्म करके ही जाते हैं। 2008-2015 तक 9 सीजन में धोनी के बल्ले ने भी खूब रन बरसाये। धोनी ने 143 मैचों की 128 पारियों में 39.24 की औसत व 138.95 की स्ट्राइक रेट से 3271 रन बनाए हैं। हालांकि इसमें गौर करने वाली बात यह है कि धोनी के बैट से सबसे कम रन बतौर पुणे के कप्तान के रूप में निकले हैं। 2016 में पुणे की तरफ से खेलते हुए धोनी 14 मैचों में 284 रन बनाए। जो उनका आईपीएल में किसी सीजन का सबसे कम टोटल है।

जीत का प्रतिशत

धोनी मतलब जीत की गांरटी। धोनी IPL के सबसे सफलतम कप्तान हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़ें बता रहे हैं। 2008 से लेकर 2016 तक कप्तानी जिम्मेदारी उठाते हुए धोनी ने 143 मैचों में 83 मैचों में जीत दर्ज की है। जिसमें 59 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला है। जिसमें जीत का प्रतिशत 58.45 है। यह किसी भी कप्तान का सबसे ज्यादा जीत का प्रतिशत है। धोनी के बाद केकेआर के कप्तान हैं।

दिलचस्प बात यह है कि धोनी पूरे सीजन में इकलौते कप्तान हैं जिसमें पिछले खेले गये सभी सीजन में कप्तानी जिम्मेदारी निभाई है।

यह भी पढ़ें- पीवी सिंधु vs कैरोलिन मारिन: क्या इंडिया ओपन में ओलंपिक हार का बदला ले पायेगी सिल्वर गर्ल

Source : Soumya Tiwari

mahendra-singh-dhoni ipl 2017 ipl 10
      
Advertisment