/newsnation/media/post_attachments/images/2017/01/10/46-dhoni.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में दीवानगी किस कदर है, इसका एक नजारा मंगलवार को दिखा जब महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में इंडिया-ए की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे।
धोनी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रनों की बारिश कर थे। तभी अजीब घटना हुई।, इंडिया-ए की पारी के 46वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे, तभी स्टेडियम में मौजूद उनका एक प्रशंसक पहले मैदान के अंदर घुस आया। पूरा माजरा समझते ही धोनी ने भी अपना हाथ उससे मिलाने के लिए आगे बढ़ा दिया। लेकिन प्रशंसक ने जाकर बल्लेबाजी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू लिए।
इसके बाद सुरक्षाबलों ने धोनी के इस दिवाने को पकड़कर मैदान से बाहर किया। नीली जर्सी में बतौर कप्तान धोनी का यह आखिरी मैच रहा। धोनी ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया और अपने ताबड़तोड़ अंदाज में 40 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए।
यह मैच भले ही एक अभ्यास मैच था लेकिन भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और चहेते कप्तान को आखिरी बार कप्तानी करते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में आए थे।
जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे
धोनी जैसे ही ड्रेसिंग रूम से निकलकर मैदान की ओर बढ़े तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की आवाज़ से गूंजने लगा।
Enter MSD! CCI deafening and rise to welcome @msdhoni to the crease. pic.twitter.com/xq4mgqGeNb
— BCCI (@BCCI) January 10, 2017
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे और और तीन टी-20 मैचों की सीरीज 15 जनवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज में पहली बार धोनी विराट कोहली की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। युवराज सिंह को भी करीब तीन साल बाद इस सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या धोनी ने किसी के दबाव में कप्तानी छोड़ी ?
Source : News Nation Bureau