रन एडम के ब्रांड एम्बेसेडर और मेंटर बने महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले 360 डिग्री स्पोर्ट्स टेक-इकोसिस्टम, रन एडम के ब्रांड एम्बेसेडर और सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।

पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले 360 डिग्री स्पोर्ट्स टेक-इकोसिस्टम, रन एडम के ब्रांड एम्बेसेडर और सलाहकार नियुक्त किए गए हैं।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
रन एडम के ब्रांड एम्बेसेडर और मेंटर बने महेंद्र सिंह धोनी

एस एस धोनी (फाइल फोटो)

पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारत के पहले 360 डिग्री स्पोर्ट्स टेक-इकोसिस्टम, रन एडम के ब्रांड एम्बेसेडर और सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। धोनी ने कंपनी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है। रन एडम प्रायोजकों, विशेषज्ञों, कोचों, अकादमियों, विशेषज्ञों सहित अन्य संसाधनों के साथ एथलीटों को जोड़ने के लिए अपने तकनीकी मंच का उपयोग करता है।

Advertisment

धोनी ने इस अवसर पर कहा, 'रन एडम अपने सपनों को हासिल करने में मदद करने के लिए खिलाड़ियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुझे अपने करियर के प्रारंभिक चरणों के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और मुझे लगता है कि रन एडम उस कमी को पूरा कर रहा है।'

उन्होंने कहा, 'स्पोर्ट्स इकोसिस्टम स्वाभाविक रूप से खेल प्रतिभा की पहचान, सहायता और पोषण करने में मदद करेगा और यह खिलाड़ियों की नियति और भारत में खेल के भविष्य को भी बदल सकता है। जब आप खिलाड़ियों को अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करने में मदद करते हैं, तो आप पूरे देश के खेल समुदाय की भावना को प्रेरित करते हैं। कंपनी में हिस्सेदारी लेने का मेरा निर्णय टीम के जुनून और खिलाड़ियों के लिए उनकी दृष्टि के कारण था।'

और पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली ही कर पाए यह कारनामा

टेस्ट से संन्यास ले चुके विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी हाल में इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Source : IANS

MS Dhoni mahendra-singh-dhoni brand ambassador of run adam
Advertisment