/newsnation/media/media_files/2026/02/27/lucknow-super-giants-launch-new-jearsy-before-ipl-2026-2026-02-27-18-22-58.jpg)
Lucknow super giants launch new jearsy before ipl 2026 Photograph: (Image Source: X/Lucknow Super Giants)
Lucknow Super Giants Launch New Jersey: एक ओर जहां क्रिकेट के गलियारों में टी-20 विश्व कप 2026 की धूम है, वहीं आईपीएल 2026 की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं. हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना लोगो बदला था और अब फ्रेंचाइजी ने सीजन के शुरू होने से पहले नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सुपर जाएंट्स की ओर से जारी किए गए वीडियो में ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम नजर आ रहे हैं.
Lucknow Super Giants ने लॉन्च की नई जर्सी
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने वीडियो जारी कर नई जर्सी की पहली झलक दिखाई है. सबसे पहले उत्तरप्रदेश के लोकप्रिय स्मारक ताज महल, बनारस की आरती और रूमी दरवाजा दिखाया गया है. फिर आधुनिक लखनऊ की तस्वीरें प्रदर्शित की गई है. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में नई जर्सी के रंगों की तरंगे मिलती हैं. अंत में भगवा रंग की जर्सी दिखाई जाती है, जिसे कप्तान ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी और एडन मारक्रम ने पहना हुआ है.
UP ki shaan seene par, trophy ka sapna aakhon mein... 🤩❤️💙 pic.twitter.com/rBAc4KO1VN
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) February 27, 2026
अलग नजर आ रही है जर्सी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 से अपने अभियान की शुरुआत की थी. पहले सीजन में हल्के नीले रंग का इस्तेमाल किया गया था जर्सी पर नारंगी रंग का पैटर्न था. इसके बाद 2023 से लेकर 2025 तक नेवी ब्लू रंग की जर्सी का प्रयोग किया गया. इस पर भी ऑरेंज कलर का पैटर्न था. लेकिन, अब LSG की नई जर्सी के लिए भगवा कलर चुना गया है, जिसमें आगे की तरफ नीले रंग के स्ट्राइप्स हैं जो गले से कमर की ओर जाते हैं. वहीं कंधे पर गोल्डन कलर के स्ट्राइप्स हैं.
मजबूत वापसी करना चाहेगी LSG
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 से 2024 तक लगातार 3 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. मगर, आईपीएल 2025 में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और फ्रेंचाइजी अंक तिलाक में सातवें स्थान पर रही थी. ऐसे में अब आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी में फ्रेंचाइजी मजबूत वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने की भविष्यवाणी, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us