एलपीयू ने टोक्यो में पदक जीतने वाले छात्रों को किया सम्मानित
एलपीयू ने टोक्यो में पदक जीतने वाले छात्रों को किया सम्मानित
जालंधर:
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने मंगलवार को अपने बीए के छात्र और पैरालंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार और बीपीएड कार्यक्रम के छात्र और ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को सम्मानित किया।इससे पहले वह अपने छात्र और ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित कर चुके हैं।
अभी तक एलपीयू ने टोक्यो में पदक जीतने वाले अपने 13 छात्रों को दो करोड़ से ज्यादा के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह, टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 65 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले पुनिया को 10 लाख रुपये मिले।
कुमार और पुनिया ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतकर विश्वविद्यालय में वापस आना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने एलपीयू और इसके फैकल्टी को भी हर संभव तरीके से समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य