logo-image
Live

MI VS RPS : मुंबई इंडियंस को हराकर पुणे आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची

आईपीएल के 10वें संस्करण में पहला क्वालीफायर मैच मंगलवार को अंकतालिका की टॉप दो टीमें मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच खेला जाएगा। यह मैच वानखेडे स्टेडियम,मुंबई में रात आठ बजे खेला जाएगा।

Updated on: 16 May 2017, 11:42 PM

नई दिल्ली:

अंत के दो ओवरों में मनोज तिवारी (58) और महेंद्र सिंह धौनी (40) द्वारा जोड़े गए 41 रनों की बदौलत पहली बार प्लेऑफ में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 162 रन बनाए हैं।

पुणे का इस स्कोर तक पहुंचना मुमकिन नहीं लग रहा था, लेकिन 19वां ओवर लेकर आए मिशेल मैक्लेघन पर तिवारी ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बटोरे और इसके बाद धौनी ने दो शानदार छक्कों के साथ उन्हें विदा किया। इस ओवर में दो वाइड और एक नो बाल सहित कुल 26 रन आए।

IPLLIVE SCORE MI VS RPS

LIVE UPDATES

#मुंबई इंडियंस को हराकर पुणे आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची

#मुंबई इंडियंस के 100 रन पूरा हुआ, गिरे 6 विकेट

# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 98 रन पर गिरे 5 विकेट

# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर82 रन गिरे 5 विकेट

#हार्दिक पांड्या आउट, मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई, गिरे 5 विकेट

#10 ओवर के बाद 72 रन पर 4 विकेट

# 8 ओवर में 51 रन, गिरे 4 विकेट

# मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई, गिरे 4 विकेट

# अंबाती रायडू भी पवैलियन लौटे, मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

#रोहित शर्मा आउट, मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा

#लेंडल सिमंस रन आउट हुए,, मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा

# पार्थिव पटेल ने जड़े 3 छक्के, पुणे का स्कोर 4 ोवर के बाद 29 रन बिना किसी नुकसान के

# 2 ओवर में 9 रन बनाया

# पहले ओवर में मुंबई ने बनाया 1 रन बिना किसी नुकसान के

#पार्थिव पटेल-लेंडल सिमंस क्रीज पर, मुंबई इंडियंस की पारी शुरू

#20 ओवर में पुणे ने बनाया 162 रन, धोनी 40 रन पर नाबाद लोटे, पुणेके 4 विकेट गिरे

# 18 ओवर के बाद 139 रन, गिरे 3 विकेट

#13 ओवक खत्म, पुणे का स्कोर 90 रन, गिरे 3 विकेट

#अजिंक्य रहाणे अर्धशतक लगाकर आउट, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का तीसरा विकेट गिरा

#10 ओवर में 63 रन पुणे ने खोए 2 विकेट

# 8 ओवर में पुमे ने बनाए 43 रन, गिरे 2 विकेट

# 6 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 36 रन, 2विकेट के नुकसान पर

# 4 ओवर में 24 रन गिरा 2 विकेट

# 3 ओवर में 19 रन गिरे 2 विकेट

#स्टीवन स्मिथ आउट, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का दूसरा विकेट गिरा

# 1 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 6 रन गिरा 1 विकेट

#राहुल त्रिपाठी आउट, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का पहला विकेट गिरा

#राहुल त्रिपाठी-अजिंक्य रहाणे क्रीज पर, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की पारी शुरू

#मुंबई इंडियंस जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला


धौनी ने इसके बाद डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाया और आखिरी ओवर में दो छक्कों सहित 16 रन बटोरे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिवारी रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 48 गेंदें खेलीं और दो छक्कों के अलावा चारा चौके जड़े।

धौनी ने 18वें ओवर की समाप्ति तक 17 गेंदों में 14 रन बनाए थे लेकिन पारी का अंत उन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहते हुए किया। उनकी पारी में पांच छक्के शामिल हैं।बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी पुणे ने नौ के कुल स्कोर पर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। युवा सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें मिशेल मैक्लेघन ने छह के कुल स्कोर पर आउट किया।

तीन रन बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (1) को लसिथ मलिंगा ने चलता किया। यहां से अंजिक्य रहाणे (56) और तिवारी ने टीम को संभाला। हालांकि यह दोनों बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंग्थ के सामने बड़े शॉट नहीं लगा पाए। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 10.5 ओवरों में 7.38 की औसत से 80 रन जोड़े।

रहाणे की पारी का अंत कर्ण शर्मा ने 89 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।इसके बाद तिवारी ने धौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर पुणे को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

टीमें :

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, लॉकी फग्र्यूसन, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेघन और लसिथ मलिंगा।