logo-image
Live

India Vs Sri Lanka LIVE: श्रीलंका बैकफुट पर, भारत से 181 रन पीछे

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है।

Updated on: 04 Dec 2017, 05:03 PM

नई दिल्ली:

श्रीलंकाई टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अच्छी शुरूआत के बाद दिन का अंत होने तक एक बार फिर बैकफुट पर आ गई। श्रीलंका टीम ने तीसरे दिन का अंत 130 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक कप्तान दिनेश चंडीमल 341 गेदों में 147 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए थे। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 18 चौके और एक छक्का लगाया है।

श्रीलंका टीम ने पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। दूसरे सत्र में उसने एंजेलो मैथ्यूज को खो दिया, जिन्होंने 256 गेंदों में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रनों की पारी खेली और चंडीमल के साथ चौथे विकेट के लिए 181 की साझेदारी की। 

आखिरी सत्र में हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने पांच विकेट लेकर श्रीलंका को फिर से दबाव में ला दिया। 

भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। ईशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को दो-दो विकेट मिले। 

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं। 

Live Cricket Score Ind vs Sri Lanka, 3rd Test, Day 3

LIVE UPDATES

# श्रीलंका का सातवां विकेट गिर गया है।डिकवेला बिना खाता खोले आउट हो गए हैं।

# श्रीलंका का स्कोर 317 रन हुआ है। श्रीलंका के 6 विकेट गिर गए हैं। 

# श्रीलंका के 300 रन पूरे कर लिए हैं। एक समय बैकफुट पर दिखने वाली श्रीलंका अब पूरी तरह से मैच में आ गई है। भारत की पहली पारी से वह अब भी 235 रन पीछे है।

# एंजेलो मैथ्यूज के बाद दिनेश चांडीमल ने भी जड़ा शतक। श्रीलंका का स्कोर 284 रन पर 4 विकेट। 

#  एंजेलो मैथ्यूज शतक लगाकर आउट हो गए। उन्हें 111 रन पर अश्विन ने आउट किया। श्रीलंका अब भारत से 280 रन पीछे है।

#95 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 251 रन पर 3 विकेट हुआ है। श्रीलंका अब भारत की पहली पारी से 285 रन पीछे हैं। 

# 86 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका का स्कोर 231 रन 3 विकेट के नुकसान पर हुआ है। दिनेश चांडीमल 75 और एंजेलो मैथ्यूज ने 105 रन बनाए हैं।

# श्रीलंका के 200 रन पूरे, भारत से अब भी 328 रन पीछे

# श्रीलंका के 200 रन पूरे, गिरे 3 विकेट

# लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। श्रीलंका भारत से अब भी 344 रन पीछे है।

#दिनेश चांडीमल का अर्धशतक, लंच तक श्रीलंका 192 रन पर 3 विकेट

# 71 ओवर का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 192 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

#दिनेश चांडीमल का अर्धशतक, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे

एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल नाबाद हैं। मैथ्यूज 81 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं चांडीमल  अर्धशतक के नजदीक है। वह 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

#62 ओवर क बाद श्रीलंका का स्कोर 173 रन 3 विकेट के नुकसान पर। टीम इंडिया की पहली पारी से अभी भी श्रीलंका 362 रन पीछे है।

#49 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 160 रन तीन विकेट के नुकसान पर। 

# श्रीलंका के 150 रन पूरे हुए। तीन विकेट गिरे हैं। श्रीलंका भारत के स्कोर से 384 रन पीछे।

#एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल क्रीज पर मौजूद।  मैथ्यूज 67 रन पर और चांडीमल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

#49 ओवर का खेल खत्म, श्रीलंका बारत की पहली पारी के स्कोर से 395 रन पीछे

# तीसरे दिन का खेल शुरू, श्रीलंका का स्कोर 140 रन तीन विकेट के नुकसान पर