/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/18/91-cheteswar.jpg)
बैकफुट पर खेल रहा भारत करना चाहेगा दमदार वापसी
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में श्रीलंका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को शुरूआती झटकों के बाद श्रीलंका ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 165/4 हो गया है।
तीसरे दिन खराब रौशनी के कारण खेल को रोकना पड़ा। थिरिमन्ने 51 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं मैथ्यूज ने 52 रन बनाए। भारत की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने पहली पारी में 59.3 ओवरों का सामना किया।
भारत ने बारिश से बाधित दूसरे दिन की समाप्ति तक पांच विकेट पर 74 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा 47 और रिद्धिमान साहा 6 रनों पर नाबाद लौटे थे। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म किए जाने तक 32.5 ओवरों का सामना किया था। इनमें से 11.5 ओवर पहले दिन के हैं। दूसरे दिन भोजनकाल के बाद का खेल सम्भव नहीं हो सका था।
तीसरे दिन पुजारा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह इसके बाद अधिक देर तक नहीं टिक सके। पुजारा 52 के निजी योग पर लाहिरू गामागे की गेंद पर बोल्ड हुए। पुजारा ने अपनी 117 गेंदों की जुझारू पारी में 10 चौके लगाए। उन्होंने 108 गेंदों का सामना कर अपने करियर का 16वां अर्धशतक पूरा किया।
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें
LIVE UPDATES:
#तीसरे दिन का खेल खत्म श्रीलंका का स्कोर 165/4
#श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, मैथ्यूज 52 रन बनाकर आउट
#श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, थिरिमन्ने 51 रन बनाकर आउट
# टी-ब्रेक तक श्रीलंका ने 2 विकेट पर 113 रन बना लिए है। एंजेलो मैथ्यूज 32 और लाहिरू थिरिमान्ने 48 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। मेहमान टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 59 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट सुरक्षित हैं। श्रीलंका ने अब तक 31 ओवर का सामना किया है।
#26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 106/2
#21 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 84/2
#15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 56/2
#10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 40/2
# श्रीलंका को दूसरा झटका, सदीरा समाराविक्रम भुवनेश्वर कुमार के हुए शिकार
# करुणारत्ने 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे
# लंच के बाद श्रीलंका की सधी शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर 30/1
# लंच के बाद भारत ने किया काउंटर अटैक, श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
# लंच से पहले भारत की पहली पारी समाप्त, 172 रनो पर ऑल आउट
India Vs Sri Lanka First Test, day 3: India all out for 172 in the first innings pic.twitter.com/JYHSPnLnS6
— ANI (@ANI) November 18, 2017
#भारत के 9 विकेट गिरे, भुवनेश्वर 13 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 146/9
#भारत को लगा आठवां झटका, साहा 29 रन बनाकर आउट, 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर 128/8
#भारत को लगा सातवां झटका, जडेजा 22 रन बनाकर आउट
# 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/6
# 43 ओवर के बाद भारत को स्कोर 102/6
# 79 रनों पर भारत का छठा विकेट गिरा, पुजारा 52 रन बनाकर आउट
# चेतेश्वर पुजारा ने अपना अर्धशतक किया पूरा, 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद
# 33 ओवर के बाद भारत को स्कोर 75/5
# तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले मैदान पर प्रैक्टिस करने उतरे भारतीय खिलाड़ी।
Welcome to Day 3 of the 1st Test. Rain gods permitting, we should get a full day's play today #INDvSLpic.twitter.com/6Se3snq08m
— BCCI (@BCCI) November 18, 2017
यह भी पढ़ें: सुशील कुमार राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के खिताब पर किया कब्जा
टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी
श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समाराविक्रम, लाहिरु थिरामन्ने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हैराथ, सुरंगा लकमल और लाहिरु गमागे
HIGHLIGHTS
- तीसरे दिन भारत की पहली पारी 172 रनों पर सिमटी
- पहली पारी में टीम इंडिया केवल 59.3 ओवरों का सामना किया
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us