Ind Vs SL: विराट-भुवनेश्वर ने दिलाई भारत को पांचवे वनडे में जीत, श्रीलंका को किया 5-0 से क्लीन स्वीप
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना रखी है।
नई दिल्ली:
भारत ने श्रीलंका को पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में रविवार को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 5-0 से कब्जा जमा लिया है।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने भारत के सामने 239 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 46.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 110 रनों की शतकीय पारी खेली। केदार जाधव ने 63 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा, विश्वा फर्नाडो, वानिडु हासारंगा और मालिंदा पुष्पाकुमारा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले भुवनेश्वर कुमार (42-5) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.4 ओवरों में 238 रनों पर ही ढेर कर दिया था।
मेजबान टीम के लिए लाहिरू थिरिमाने ने 67 और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 55 रनों की पारी खेलने के अलावा चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी भी की, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंकाई टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।
भारत के लिए भुवनेश्वर के अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
LIVE UPDATE
#विराट कोहली का शतक, जीत से भारत केवल 13 रन दूर
# केदार जादव का अर्धशतक पूरा। भारत को जीत के लिए 27 रनों की जरूरत है।
#भारत को जीत के लिए 38 रनों की जरूरत
# 37 ओवर में भारत ने बनाए 193 रन। भारत के तीन विकेट आउट हो गए है। कप्तान विराट कोहली 93 रन बनाकर खेल रहे है। भारत को जीत के लिए अभी 46 रन चाहिए। 13 ओवर का खेल बचा है।
# 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147 रन 3 विकेट के नुकसान पर। जीत के लिए 92 रन की और जरुरत।
# भारत का स्कोर 140 रन पर 3 विकेट। कप्तान कोहली का स्कोर 68 रन। केदार जाधव 9 रन पर नाबाद।
#मनीष पांडे आउट, भारत का तीसरा विकेट गिरा
# 23 ओवर का खेल खत्म। भारत का स्कोर 122 रन पर 2 विकेट।
#भारत के 100 रन पूरे, गिरे 2 विकेट
# 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90 रन, गिरा 2 विकेट। जीत के लिए टीम इंडिया को 146 रनों की और जरूरत है।
# 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74 रन 2 विकेट के नुकसान पर। भारत को जीत के लिए 114 रनों की और जरूरत है।
# 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63 रन गिरे 2 विकेट। भारतीय कप्तान विराट कोहली 63 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दूसरी तरफ मनीष पॉण्डे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
# भारत के 50 रन पूरे। कोहली और मनीष पॉण्डे क्रीज पर
#रोहित शर्मा आउट, भारत का दूसरा विकेट गिरा
# भारत का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।
#भारत को जीत के लिए 210 रनों की जरुरत है।
# भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 25 रन गिरा 1 विकेट। रोहित शर्मा 16 और कप्तान कोहली 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
#अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट, भारत को लगा पहला झटका
# भारत ने 4 ओवर में बनाए 21 रन। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 11 और रहाणे 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
# 2 ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर 7 रन। रोहित शर्मा 4 रहाणे 3 रन बनाकर नाबाद।
# 1 ओवर के बाद भारत ने बनाया 4 रन।
#रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर, 239 का है लक्ष्य
# श्रीलंका की पूरी टीम 238 रनों पर ऑल आउट हो गई है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए हैं। उन्होंने 5 श्रलंकाई खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
#श्रीलंका को लगा नौवा झटका
#श्रीलंका को लगा आठवां झटका, स्कोर 200 के पार
# श्रीलंका का स्कोर 215 रन पर 7 विकेट। 45 ओवर का खेल खत्म।
#श्रीलंका को लगा सातवां झटका, स्कोर 200 के पार
# तिरिमन्ने आउट, श्रीलंका को लगा चौथा झटका। तिरिमन्ने ने 102 गेंद पर 67 रन बनाए। भुवनेश्वक कुमार ने उनका विकेट लिया। यह भुवनेस्वर का मैच में तीसरा विकेट था।
#मैथ्यूज का अर्धशतक पूरा। 81 गेंद पर बनाया 50 रन।
# 35 ओवर के बाद श्रीलंका ने बनाए 183 रन। लाहिरू तिरिमन्ने 58 और एंजेलो मैथ्यूज 46 रन पर खेल रहे हैं। पिछले 5 ओवर की बात करें तो श्रीलंका ने 21 रन बनाए हैं।
#33 ओवर का खेल खत्म हुआ। श्रीलंका का स्कोर 162 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
#लाहिरू तिरिमन्ने का अर्धशतक, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे
#श्रीलंका के 150 रन पूरे हुए। 31 ओवर का खेल खत्म हुआ।
# श्रीलंका का स्कोर 28 ओवर के बाद 142 पर 3 विकेट। लाहिरू तिरिमन्ने 46 रन और एंजेलो मैथ्यूज 32 रन पर नाबाद हैं।
# 22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 121 रन, गिरे 3 विकेट।
# 20 ओवर का खेल खत्म होने पर श्रीलंका का स्कोर 114 रन हुआ है। श्रीलंका ने 3 विकेट गवाएं हैं।
# श्रीलंका के 100 रन हुए पूरे। स्कोर 102 रन पर 3 विकेट।
# 16 ओवर के बाद श्रीलंका ने बनाए 94 रन, गिरे 3 विकेट। एंजेलो मैथ्यूज 19 और लाहिरू तिरिमन्ने 17 रन बनाकर खेल रहे है।
# 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 71 रन पर 3 विकेट।
#थरंगा आउट, श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। श्रीलंका का स्कोर 9 ओवर में 63 रन है। थरंगा को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया।
# 7 ओवर में के बाद 8ीलंका का स्कोर 40 रन 1 विकेट के नुकसान पर। मुनावीरा के आउट होने के बाद श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करने लाहिरू तिरिमन्ने आए हैं।
# श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, मुनावीरा 4 रन बनाकर भुनेश्वर कुमार के शिकार बने। भुनेश्वर कुमार का यह दूसरा विकेट था।
# 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28 रन 1 विकेट के नुकसान पर। थरंगा 21 रन पर खेल रहे हैं जबकि दिलशान मुनावीरा बिना खाता खोले खेल रहे हैं।
#निरोशन डिकवेला आउट, श्रीलंका को पहला झटका। निरोशन डिकवेला ने 2 रन बनाए।
# श्रीलंका 2 ओवर के बाद 12 रन बनाए। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा-निरोशन डिकवेला मैदान पर मौजूद है।
# श्रीलंका की पारी शुरू, उपुल थरंगा-निरोशन डिकवेला क्रीज पर
#श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
#पांचवे वनडे में बारिश के कारण टॉस में देरी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को एक बार फिर खराब शुरुआत मिली। उसने अपना पहला विकेट महज 14 रनों पर निरोशन डिकवेला (2) के रूप में खो दिया था। वह तीसरे ओवर में 14 के कुल स्कोर पर भुवनेश्वर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे।
भुवनेश्वर ने ही भारत को दूसरी सफलता दिलाई। दूसरे छोर पर शांत खड़े दिलशान मुनावीरा (4) को उन्होंने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह 40 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
दो मैचों के प्रतिबंध के बाद लौटे कप्तान उपुल थंरगा एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्हीं के कारण टीम का स्कोरबोर्ड चल रहा था। वह जब अपने अर्धशतक से दो रन दूर थे तभी जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया। 63 के कुल स्कोर पर आउट होने वाले थरंगा ने 34 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 49 रनों की तेज पारी खेली।
श्रीलंकाई टीम यहां संकट में थी। तीन विकेट सौ से पहले गिर जाने के बाद उस पर एक बार फिर जल्दी ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन पूर्व कप्तान मैथ्यूज और थिरिमाने ने उसे बचा लिया।
दोनों ने यहां से संभल कर खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। थिरिमाने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। भुवनेश्वर द्वारा फेंके गए 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह हल्के हाथ से थर्ड मैन की तरफ गेंद को धकेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से टकरा कर सीधे विकेटों पर जा लगी।
उन्होंने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों सहित एक छक्का लगाया। थिरिमाने 185 के कुल स्कोर पर आउट हुए।
श्रीलंकाई टीम अपने कुल स्कोर में नौ रनों का इजाफा ही कर पाई थी कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने मैथ्यूज को धौनी के हाथों कैच करा उनकी भी पारी का अंत किया। 98 गेंदों में 55 रन बनाने वाले मैथ्यूज ने चार चौके लगाए।
दो सेट बल्लेबाजों के जाने के बाद श्रीलंका की टीम एक बार फिर सकंट में थी और भारतीय गेंदबाजों के पास एक बार फिर उसे कम स्कोर पर रोकने का मौका था।
भारत ने इस मौके का बखूबी फायदा उठाया। बाकी के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे और श्रीलंका 238 के स्कोर से आगे नहीं जा पाई। भुवनेश्वर के पांच विकेट के अलावा बुमराह ने दो विकेट लिए। कुलदीप और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!