सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 160 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ जारी दो मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बुधवार को द विलेज मैदान पर पांच विकेट पर 208 रन की विशाल स्कोर बना लिया है। अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को उसके दोनों ओपनरों ने ठोस शुरुआत दी। रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।
रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11, सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए। कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए।
आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। उन्होंने तीन विकेट आखिरी ओवर में झटके। केविन ओब्रायन को एक विकेट मिला।
India Vs Ireland Live Cricket Score
Live अपडेट्स
#भारत ने आयरलैंड को 76 रन से हराया
# 15 ओवर का खेल खत्म हो गया है। आयरलैंड का सातवां विकेट गिर गया है।
# केविन ओ ब्रायन आुट, आयरलैंड को पांचवां झटका
#जेम्स शेनॉन आउट, आयरलैंड के चार विकेट गिरे
# आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए आयरलैंड को 137 रन चाहिए
# आयरलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है।
#जेम्स शेनॉन का अर्धशतक, गिरे 2 विकेट
#आयरलैंड को दूसरा झटका लग गया है। एंड्र्यू बॉलब्रिन 11 रन बनाकर आउट।
# 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 17/0
#पॉल स्टिरलिंग आउट, आयरलैंड को पहला झटका
#पॉल स्टिरलिंग-जेम्स शेनॉन क्रीज पर, 209 का है लक्ष्य। पहले ओवर में बने 4 रन
# आयरलैंड की पारी शुरू
#भारत ने आयरलैंड को 209 रनों का दिया लक्ष्य
# 20वें ओवर में भारत की तीसरी विकेट गिरी। कप्तान कोहली भी लौटे पवेलियन
# भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। धोनी आउट और अगले ही गेंद पर रोहित शर्मा आउट
# 19 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 201/1
#भारत का दूसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना आउट
# 17 ओवर के बाद भारत 174 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा शतक के करीब।
# धवन के आउट होने पर रैना आए हैं। आते ही उन्होंने 2 गेंदो पर लगातार 2 चौके जड़ कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
#भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन आउट
# 16 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत 10 की औसत से 160 रन बना चुका है।
# 15 ओवर के बाद स्कोर 148 रन
# 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 122 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 57 और शिखर धवन 59 रन पर खेल रहे हैं।
#धवन-रोहित का अर्धशतक, भारत के 100 रन पूरे
#12 ओवर का खेल खत्म। भारत का स्कोर 111/0
# शिखर धवन ने 27 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस इनिंग में उन्होंने 3 चौका और 4 बेहतरीन छक्के लगाए।
#रोहित शर्मा पूरे मूड में है आज। एक ऐर गगनचुंभी छक्का जड़ दिया है उन्होंने भारत का स्कोर 10 ओवर में 94
# 9 ओवर के बाद स्कोर 84/0
# इस बार रोहित शर्मा ने गेंद को स्टेंड में भेजा। यह मैच का दूसरा छक्का है।
# भारत की शुरुआत ठोस हुई है। स्कोर 7 ओवर के बाद 65/0
# भारत 6 ओवर में 59/0
# भारत 10 के रन रेट से रन बनाता हुआ। 5 ओवर में 50/0
# भारतीय सलामी बल्लेबाजी सिर्फ चौके-छक्के में रन बना रहे हैं। स्कोर 4 ओवर के बाद 37/0
# अब रनों की बौछार हो रही है। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर एक और चैका लगा रोहित शर्मा ने। स्कोर 32/0
# इसी ओवर की पांचवी गेंद पर शिखर धवन ने मैच का पहला छक्का लगा दिया है। इसके अगले ही गेंद पर एक और चौक्का जड़ दिया। इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगा। स्कोर 3 ओवर में 28 रन।
# तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने क्रीज से बाहर निकल कर चौका लगाया। अब भारतीय बल्लेबाज खुलकर खेल रहे हैं। स्कोर 16/0
# दूसरे ओवर के पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ दिया है। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 11/0
# दूसरे ओवर के तीसरी गेंद पर भारतीय टीम को लेगबाई के रूप में पहला चौका मिला।
#पहले ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने इस ओवर में 1 रन बनाया। स्कोर 1/0
# आयरलैंड की तरफ से बॉयड रैंकिंन पहला ओवर डाल रहे हैं।
#रोहित शर्मा-शिखर धवन क्रीज पर, भारत की पारी शुरू
# आयरलैंड की टीम: गैरी विल्सन, पॉल स्टिरलिंग, जेम्स शेनॉन, एंड्र्यू बॉलब्रिन, सिमी सिंह, स्टुअर्ट पोयंटर, केविन ओ ब्रायन, स्टुअर्ट थॉम्पसन, जॉर्ड डॉक्रल, बॉयड रैंकिंन और पीटर चेज
# भारत की प्लेइंग इलेवन : शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी , हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.
#आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।
# टीम इंडिया ने इस मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस की है। आप भी देखिए वीडियो
Training ✅
— BCCI (@BCCI) June 26, 2018
An intense training session for #TeamIndia ahead of the two T20Is against Ireland.#IREvIND pic.twitter.com/sRqE0F1P26
मेजबानों के लिए यह सीरीज बड़ी और अहम है। हाल ही में नेतृत्व में बदलाव हुआ है। विलियम पोर्टरफील्ड ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर गैरी विल्सन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
यह दोनों टीम के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार हैं और ऐसे में इस अहम सीरीज में इन दोनों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। वहीं हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन पर भी टीम का दारोमदार होगा। इन सभी को भारत के खिलाफ टी-20 खेलने का अनुभव भी है।
टीम में पंजाब के जन्मे ऑफ स्पिनर सिमरनजीत सिंह भी मौजूद हैं जो भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।