Champions Trophy IND Vs SL: टीम इंडिया की 7 विकेट से हार, सेमीफाइनल के टिकट के लिए इंतजार बढ़ा

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला पड़ोसी देश श्रीलंका से हो रहा है। ये मैच लंदन के ओवल ग्राउंड में खेला जा रह है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत का मुकाबला पड़ोसी देश श्रीलंका से हो रहा है। ये मैच लंदन के ओवल ग्राउंड में खेला जा रह है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
Champions Trophy IND Vs SL: टीम इंडिया की 7 विकेट से हार, सेमीफाइनल के टिकट के लिए इंतजार बढ़ा

भारत Vs श्रीलंका (फाइल फोटो-बीसीसीआई)

चैंपियंस ट्रॉफी के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका को जीत के लिए 322 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 48.4 ओवरों में केवल तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisment

इसके साथ ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भारत को अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है और उस मैच के नतीजे टीम इंडिया के टूर्नामेंट में सफर का भविष्य तय करेंगे।

इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शिखर धवन (125) की धमाकेदार सेंचुरी, रोहित शर्मा (78) और महेंद्र सिंह धोनी (63) की फिफ्टी के बदौलत 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 321 रन बनाए थे।

रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी जिसका फायदा अंत में पूर्व कप्तान धोनी ने खूब उठाया और तेजी से रन बटोरे, हालांकि कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए युवराज सिंह आज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए।   

यह मैच लंदन के ओवल ग्राउंड में खेला गया। यह मैच श्रीलंका के लिए ज्यादा बड़ी चुनौती थी क्योंकि ये उनके लिए करो या मरो वाला मैच था। अगर वो ये मैच हार जाते तो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाते। 

Ind Vs Sri lanka का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें

Live updates

    • 49वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका ने हासिल किया 322 रनों का लक्ष्य, भारत की सात विकेट से हार
    • 48 ओवर के बाद श्रीलंका जीत के और करीब, स्कोर- 314/3. श्रीलंका को 12 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत
    • 47 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 309/3. श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंदों में 13 रनों की जरूरत
    • 46 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 301/3. अब श्रीलंका को 4 ओवरों में 21 रनों की जरूरत
    • भुवनेश्वर कुमार की ओर से डाले गए 45वें ओवर में 11 रन आए। श्रीलंका का स्कोर- 290/3. अब श्रीलंका को 30 गेदों में 32 रनों की जरूरत
    • 44 ओवर की शुरुआत से पहले कुशाल परेरा 47 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह अब एसेला गुणारत्ने बल्लेबाजी के लिए आए हैं। उमेश यादव की ओर से डाले गए 43वें ओवर की चौथी गेंद पर गुणारत्ने ने लगाया छक्का। ओवर से 8 रन। 44 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 279/3. एंजेलो मैथ्यूज 36 रनों पर खेल रहे हैं 
    • 42 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 265/3. श्रीलंका को 48 गेदों पर 57 रनों की जरूरत
    • 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 255/3. जसप्रीत बुमराह के इस ओवर से 8 रन आए। कुशाल परेरा 43 रन जबकि मैथ्यूज 24 रनों पर खेल रहे हैं।
    • 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 247/3. उमेश यादव के ओवर से आए 10 रन। एंजेलो मैथ्यूज ने दूसरी गेंद पर और फिर कुशाल परेरा ने चौथी गेंद पर लगाया चौका। श्रीलंका को यहां से 60 गेदों पर 75 रनों की जरूरत
    • 37 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 227/3. ओवर से 11 रन आए। कुशाल परेरा 30 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रनों पर जबकि एंजेलो मैथ्यूज 10 रनों पर खेल रहे हैं
    • 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 206/3. हार्दिक पांड्या के इस ओवर से केवल तीन रन आए। एंजेलो मैथ्यूज 2 रन जबकि कुशाल परेरा 16 रनों पर खेल रहे हैं
    • 33वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को तीसरा झटका, भुवनेश्वर कुमार ने अपने ही ओवर में कुशाल मेंडिस को रन आउट किया। 33 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 196/3. मेंडिस ने 93 गेंदों पर 89 रन बनाए। इस पारी में मेंडिस के बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला। अब बल्लेबाजी के लिए ऐंजेलो मैथ्यूज आए हैं। कुशाल परेरा 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं
    • 32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 194/2. कोहली के इस ओवर से 4 रन आए
    • 30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 184/2. कुशाल मेंडिस 83 जबकि अभी बल्लेबाजी करने आए कुशाल परेरा 4 रनों पर खेल रहे हैं
    • 28वें ओवर में श्रीलंका को दूसरा झटका। विराट कोहली यह ओवर डाल रहे थे। पांचवीं गेंद पर दानुष्का गुनाथिलका स्क्वॉयल लेग की ओर शॉट खेलकर दो रन के लिए दौड़ पड़े। लेकिन उमेश यादव के थ्रो ने उन्हें मुश्किल में डाला। विकेटकीपर एंड पर धोनी ने उस थ्रो को फुर्ती से कलेक्ट करते हुए विकेट उड़ा दिए। अब कुशाल परेरा बल्लेबाजीके लिए आए हैं। 28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 171/2  

    • गेंदबाजी में बदलाव, अब केदार जाधव को गेंदबाजी की कमान सौंपी गई है। 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 162/1. केदार जाधव के पहले ओवर से आए 4 रन
    • हार्दिक पांड्या के 26वें ओवर से 15 रन आए। मेंडिस ने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन चौके जमाए। 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 158/1
    • 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 143/1
    • 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुशाल मेंडिस ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद चौथी और आखिरी गेंद पर दानुष्का के बल्ले से निकला चौका। 24 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 141/1. ओवर से आए 16 रन। रविंद्र जडेजा ने यह ओवर डाला था

    • 23 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 125/1. दानुष्का गुनाथिलका 60 रन जबकि कुशाल मेंडिस 46 रनों पर खेल रहे हैं। 
    • 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 108/1. रविंद्र जडेजा के इस ओवर से 10 रन आए। मेंडिस ने तीसरी और आखिरी गेंद पर लगाया चौका

    • 19ओवर की दूसरी गेंद पर गुनाथिलका ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। 47 गेंदों की पारी में अब तक पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। पांड्या के इस ओवर से 8 रन आए। 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 98/1 
    • 18 ओवर के बाद स्कोर- 90/1, दानुष्का गुनाथिलका-46 जबकि मेंडिस 29 रनों पर खेल रहे हैं
    • 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 76/1
    • 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 70/1. हार्दिक पांड्या के इस ओवर में पांचवीं गेंद पर मेंडिस को जीवनदान। कुशाल मेंडिस का कैच पांड्या ने अपने ही गेंद पर छोड़ा। मेडन गया यह ओवर। दानुष्का गुनाथिलका 32 रन जबकि मेंडिस 24 रनों पर खेल रहे हैं
    • 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 53/1. भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से 9 रन आए। दानुष्का गुनाथिलका 28 रनों पर पहुंचे, मेंडिस 17 रनों पर खेल रहे हैं
    • 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 44/1
    • उमेश यादव की ओर से डाले गए 8वें ओवर में 12 रन आए। दानुष्का गुनाथिलका ने पहली गेंद पर चौका और फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 34/1
    • 7 ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर- 22/1, दानुष्का गुनाथिलका 10 रन जबकि कुशाल मेंडिस 4 रनों पर खेल रहे हैं।
    • 5वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका, निरोशन डिकवेला 7 रन बनाकर आउट। कुशाल मेंडिस अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 15/1

    • 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर-11/0, निरोशन डिकवेला-7 जबकि दानुष्का 3 रनों पर खेल रहे हैं
    • 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर- 4/0
    • श्रीलंका की पारी शुरू। निरोशन डिकवेला और दानुष्का गुनाथिलका श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी करने उतरे
    • आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी कैच आउट। थिसारा परेरा ने लिया विकेट। धोनी 52 गेंदों में 63 रन बनाए। धोनी ने अपनी पारी में दो छक्के और सात चौके लगाए। ओवर की तीसरी गेंद पर केदार जाधव ने लगाया छक्का और फिर पांचवीं गेंद पर चौका। 50 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए- 321/7. श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य
    • 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी ने दौड़कर दो रन पूरे किए। इसके साथ भारत के 300 रन पूरे। आखिरी गेंद पर धोनी के बल्ले से निकला चौका। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 306/5
    • 48वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल के साथ 46 गेंदों पर पूरी की फिफ्टी। इसके बाद आखिरी गेंद पर लगाया छक्का। ओवर से कुल 8 रन आए। थिसारा परेरा ने डाला यह ओवर। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 297/5
    • 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 289/5. धोनी 49 रनों पर
    • 46वें ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या आउट, सुरंगा लकमल ने लिया विकेट। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 280/5. पांड्या ने पांच गेंदों में नौ रन बनाए। केदार जाधव बल्लेबाजी के लिए आए है। धोनी 48 रनों पर खेल रहे हैं
    • 45वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को चौथा झटका, लसिथ मलिंगा ने लिया धवन का विकेट। धवन ने 128 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 125 रन बनाए। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 270/4. अब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं
    • 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 261/9
    • 43ओवर के बाद भारत का स्कोर- 251/3. धोनी 33 रनों जबकि धवन 123 रनों पर खेल रहे हैं
    • 42वे ओवर की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने फाइन लेग के ऊपर से लगाया छक्का, इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर धोनी के बल्ले से चौका निकला। नुवान प्रदीप के इस ओवर से 16 रन आए। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 243/3
    • 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 218/3. शिखर धवन ने चौके के साथ 112 गेंदों पर पूरी की सेंचुरी। धवन अपनी पारी में अब तक 13 चौके लगा चुके हैं। धोनी 25 गेंदों पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। आईसीसी एकदिवसीय टूर्नामेंट में धवन की 15 पारियों में यह पांचवीं सेंचुरी है  
    • 38वें ओवर में भारत के 200 रन पूरे। शिखर धवन 91 जबकि धोनी 15 रनों पर खेल रहे हैं। धवन 107 गेंदों की अपनी पारी में अब तक 11 चौके लगा चुके हैं।
    • 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 191/3
    • 35वें ओवर की चौथी गेंद महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से निकला छक्का, सुरंगा लकमल के इस ओवर से आए 9 रन। भारत का स्कोर- 188/3. धवन 87 रन जबकि धोनी सात रनों पर खेल रहे हैं
    • 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को तीसरा झटका, युवराज सिंह सात रन बनाकर आउट। दानुष्का गुनाथिलका  ने लिया विकेट। धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 179/3
    • 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 178/2, धवन 97 गेंदों पर 84 रन जबकि युवराज सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं
    • 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 169/2
    • मलिंगा की ओर से डाले गए 27वें ओवर में 9 रन आए। भारत का स्कोर- 148/2
    • भारत का दूसरा विकेट गिरा, 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नुवान प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने लिया कैच। युवराज सिंह अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 139/2
    • 25वें ओवर में भारत को पहला झटका। रोहित शर्मा 71 रन बनाकर पवेलियन में, मलिंगा ने दिलाई श्रीलंका को पहली सफलता। आउट होने से ठीक पहले लगाया था छक्का, रोहित शर्मा ने 79 गेंदों की अपनी पारी में तीन छक्के और छह चौके लगाए। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 138/1. विराट कोहली अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं. धवन 51 रनों पर नाबाद
    • शिखर धवन ने 25वें ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। धवन ने 69 गेंदों में लगाया अर्धशतक
    • मैदान पर बूंदा-बांदी शुरू, 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 127/0
    • लसिथ मलिंगा की ओर से डाले गए 23वें ओवर में 8 रन आए। रोहित शर्मा ने चौथे गेंद पर लगाया चौका। 23 ओवर के बाद स्कोर- 124/0, रोहित शर्मा 71 जबकि धवन 45 रनों पर खेल रहे हैं
    • 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 116/0
      • थिसारा परेरा की ओर से डाले गए 20वें ओवर में आए 13 रन। ओवर में रोहित शर्मा ने जमाए दो छक्के। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 107/0. इसी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्के के साथ रोहित शर्मा ने फिफ्टी पूरी की। रोहित शर्मा 58 जबकि धवन 42 रनों पर खेल रहे हैं

    • 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 94/0
    • 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 89/0, रोहित शर्मा 42, शिखर धवन 39 रनों पर
    • 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 79/0, शिखऱ धवन 49 गेंदों पर 38 रन, धवन अब तक पांच चौके लगा चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा 47 गेंदों में 35 रन बनाए हैं।ओवर से आए 5 रन
    • 15 ओवर के बाद स्कोर- 74/0
    • 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर- 68/0, शिखर धवन और रोहित शर्मा-31 रनों पर नाबाद। पिछला ओवर नुवान प्रदीप ने डाला, ओवर से कुल 8 रन आए 
    • 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 63/0
    • 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 51/0, शिखर धवन 37 गेंदों में 28 रन जबकि रोहित शर्मा 29 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।  
    • 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 46/0, ओवर के आए कुल 10 रन। सुरंगा लकमल ने डाला यह ओवर। रोहित शर्मा-19 जबकि शिखर धवन 28 रनों पर खेल रहे हैं।
    • 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 36/0
    • 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 32/0, शिखर धवन-32 जबकि रोहित शर्मा 8 रनों पर नाबाद। ओवर से आए कुल 5 रन। शिखऱ धवन अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से एक चौका निकला है
    • 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27 रन, बिना कोई विकेट गिरे
    • धवन ने छठे ओवर में लगातार दो चौके लगाए
    • 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17 रन बिना कोई विकेट गिरे
    • चौथा ओवर गया मेडन, भारत का स्कोर 12 रन बिना किसी नुकसान के
    • तीसरे ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 12 रन बिना किसी के नुकसान के
    • दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 10 रन बिना किसी नुकसान के
    • दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर धवन ने लगाया शानदार चौका
    • एक ओवर की समाप्ति के बाद बाद का स्कोर 4 रन बिना किसी नुकसान के
    • रोहित शर्मा ने मलिंगा की पहले ही गेंदपर चौका जड़ा
    • रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे, मलिंगा करेंगे श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी की शुरूआत

  • श्रीलंका ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
  • भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा और शिखर धवन करेंगे पारी की शुरूआत

यह भी पढ़ें: रविंद्र जड़ेजा की वाइफ ने दिया बेटी को जन्म, पिता बनने के बाद सोशल पर मिल रहीं बधाईयां

इस मैच में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा झटका उसके कप्तान उपुल थरंगा का नहीं खेलना है। स्लो ओवर रेट की वजह से आईसीसी ने उनपर दो मैचों का बैन लगा दिया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बना लेता तो श्रीलंका के लिए लक्ष्य का पीछा करना भी मुश्किल होगा क्योंकि उनके पास कोई भी अनुभवी बल्लेबाज नहीं है।

यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत-श्रीलंका मैच अगर बारिश के कारण हो गई रद्द तो क्या होगा ?

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।

श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कुशाल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, दानुष्का गुनाथिलका, असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और नुवान प्रदीप।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर की फिल्म से टकराएगी विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलू'

HIGHLIGHTS

  • श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है
  • पहले मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था जबकि भारत ने पाकिस्तान को हराया था
  • भारत की जीत उसे सेमीफाइनल में पहुंचा देगी जबकि श्रीलंका होगा बाहर

Source : News Nation Bureau

India VS Sri Lanka icc champions trophy 2017 ICC Champions Trophy
      
Advertisment