श्रीलंका ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार को जारी निदास ट्रॉफी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत के सामने 153 रनों की चुनौती रखी है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ इसलिए ओवरों की संख्या घटाकर 19 कर दी गई।
श्रीलंका ने 19 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उपुल थरंगा ने 22 रनों का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया।
भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने चार विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। विजय शंकर और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।
India vs Sri Lanka live score card
Live Updates
# भारत- श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा
# भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर 9 रन चाहिए
# 15 ओवर में भारत 123 रन
# भारत को जीत के लिए 36 गेंद पर 44 रन चाहिए
# भारत को जीत के लिए 48 गेंद पर 61 रन चाहिए
# भारत को एक और झटका लग गया है। केएल राहुल हिटविकेट आउट हो गए हैं। उन्होंने 18 रन बनाए। भारत को अब भी जीत के लिए 55 गेंद पर 68 रन चाहिए।
# 8 ओवर का खेल खत्म हो गया है। भारत ने 75 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 66 गेंद पर 78 रन चाहिए
#भारत का तीसरा विकेट गिरा। सुरेश रैना आउट हो गए हैं। स्कोर 7 ओवर में 62/3
# भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं।
# अब रैना और राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। दोनों को टिककर खेलना होगा। 5 ओवर के बाद स्कोर 46/2
# भारत को दूसरा झटका लग गया है। शिखर धवन 8 रन बनाकर आउट। भारत 22/2
# रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का पहला विकेट गिर गया है। 2 ओवर का खेल खत्म हो गया है। स्कोर 14/1
# श्रीलंका के पारी के 19 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने भारत को 153 रन का लक्ष्य दिया है।
# श्रीलंका का 8वां विकेट गिर गया है। अकीला धनंजय 5 रन पर आउट।
# 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 136/6
# लगातार गिरे विकेट के बाद रन रेट पर अंकुश लगा है। 15 ओवर में 123 रन
# मेंडिस का अर्धशतक लगाकर आउट, 6 विकेट गिरे
# 13 ओवर के श्रीलंका ने 118 रन बना लिए है।
# मेंडिस का अर्धशतक पूरा हो गया है और साथ ही श्रीलंका को चौथा विकेट गिर गया है। परेरा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
# विकेट गिरने के बाद भी श्रीलंका का रन रेट नहीं रूक रहा। 11 ओवर में 108/3
# थरंगा लौटे पवेलियन, श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
# 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका के बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर रहे हैं। मेजबान टीम का स्कोर 94/2 हुआ है।
# 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 75 रन हुआ है।
# उपुल थरंगा 4 और कुशाल मेंडिस 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 7 ओवर में श्रीलंका ने 58 रन बना लिए हैं।
# श्रीलंका 9.2 के रन रेट से रन बना रहा है। 5 ओवर के बाद स्कोर 46 रन हुआ है।
# श्रीलंका को दूसरा झटका लग गया है। कुशाल परेरा आउट हो गए हैं। उन्होंने 3 रन बनाए।
# 3 ओवर का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 34 रन बना लिया है।
# श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, गुनाथीलका को शर्दुल ठाकुर ने किया आउट
# श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत किया है। 1 ओवर के बाद 15 रन बिना किसी नुकसान के
#दानुश्का गुनाथीलका-कुशाल मेंडिस क्रीज पर आ गए हैं। श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है।
# मैच अब 19 ओवर का होगा। बारिश की वजह से 1 ओवर का खेल कम कर दिया गया है।
#भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
बारिश के कारण मैच समय से शुरू नहीं हो सका इसी कारण ओवरों की संख्या 20 से घटाकर 19 कर दी गई है। चार गेंदबाज चार-चार ओवर फेंकेंगे जबकि एक गेंदबाज तीन ओवर डालेगा।
भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। ऋषभ पंत की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया गया है।
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल इस मैच में प्रतिबंध के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर सुरंगा लकमल को टीम में जगह मिली है वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी थिसारा परेरा को सौंपी गई है।
टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर।
श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), कुशाल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुशाल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, दानुश्का गुनाथीलका, जीवन मेंडिस, दासुन शनाका, सुरंगा लकमल, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप।