/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/20/33-FotorCreated.jpg)
रांची में जारी तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के कगार पर पहुंच गया है। मैच के पांचवे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्द गिरा दिए लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पीटर-मार्श की जोड़ी ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी के ली़ड को उतारा।
इससे पहले टीम इंडिया को पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर 152 रनों की बढ़त मिली थी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 23 रन बना लिए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 451 रन बनाकर ऑल आउट हो गया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने चेतेश्वर पुजारा के 202 और रिद्धिमान साहा के 117 रनों की मदद से 603 रन बनाए थे।
LIVE UPDATES
# ड्रॉ हुआ तीसरे दिन का मैच
#ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा, मैक्सवेल अश्विन की बॉल पर आउट
# शॉन मार्श को जाडेजा ने किया आउट, भारत को 5वीं सफलता
# ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी की बढ़त उतारी
#टी तक आस्ट्रेलिया का स्कोर 149/4
#ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
# लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 83 रन
# कप्तान स्मिथ लौटे पवेलियन, ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका
#मैट रेंशॉ 15 रन बनाकर आउट, ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा
# मैट रेंशॉ और स्टीवन स्मिथ मैदान पर, पांचवे दिन का खेल शुरू
क्या हुआ चौथे दिन
Live cricket score: India vs Australia, Ranchi Test, Day 5
चेतेश्वर पुजारा ने तीसरी डबल सेंचुरी जड़ते हुए भारत को बेहद मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। वहीं विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए सेंचुरी बनाई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी में 152 रनों की ली़ड लेने के बाद पारी घोषित कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कमिंस को मिले। कमिंस को 4, ओकीफ को 3, हेजलवुड और लियोन को 1-1 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरूआत के साथ ही डबल झटके लगे हैं। रविन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका देते हुए ओपनर डेविड वॉर्नर को 14 रन पर पवेलियन भेज दिया है। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे नाइट वॉचमैन लियोन को 2 रन पर आउट कर दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होते हुए ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान के 23 रन रहा। मैटशॉ 7 रन पर नाबाद लौटे हैं।
तीसरे दिन भारत की पारी
भारत ने दिन की शुरुआत अच्छी की और पहले सत्र में विजय के रूप में एकमात्र विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े। विजय का विकेट गिरते ही भोजनकाल घोषित कर दिया गया। इसके बाद कमिंस ने दूसरे सेशन में भारतीय कप्तान विराट कोहली (6) और अंजिक्य रहाणे (14) और तीसरे सेशन में रविचंद्रन अश्विन (3) का विकेट चटकाकर, जबकि जोस हाजलेवुड ने तीसरे सेशन में ही करुण नायर (23) को पवेलियन लौटाया।
तीसरे सेशन में दो विकेट गिरने के बाद भारत मुश्किल में नजर आने लगा था तथा एक और विकेट उसे गहरे संकट में डाल सकता था, लेकिन साहा ने पुजारा का साथ दिया और भारत को बैकफुट पर जाने से रोका। दोनों के बीच अब तक 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों ने बिना किसी जोखिम के बल्लेबाजी की और महज 57 रन जोड़े।लंच तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेजबानों ने 110 रन और जोड़े।
दूसरे दिन का खेल
इससे पहले अपने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 120 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने शनिवार को पहले सत्र में एक विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े।
पहले दिन राहुल के आउट होने के बाद भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने वाली विजय और पुजारा की जोड़ी ने इस सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की। अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे विजय ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। शतक की ओर बढ़ रहे विजय ने ओकीफी की गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और वेड ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की। 183 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
पहले दिन के अपने स्कोर चार विकेट पर 299 रनों से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने शुक्रवार को दिन के पहले सत्र में मैक्सवेल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। मैक्सवेल ने स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 191 रनों का साझेदारी निभाई। यह साझेदारी ऐसे समय में आई जब टीम संकट की स्थिति में थी।
पहले दिन आस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट 140 रनों पर ही गिरा दिए थे। इसके बाद स्मिथ और मैक्सवेल ने संयम और सूझबूझ के साथ टीम को आगे बढ़ाया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था।
दूसरे दिन मैक्सवेल ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन उसके बाद वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए और जडेजा ने उन्हें विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों 331 रन पर कैच कराया। स्मिथ और मैक्सवेल के बीच हुई साझेदारी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ भारत में पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। उनके जाने के बाद वेड (37) ने कप्तान का अच्छा साथ दिया। वेड ने स्मिथ के साथ मिलकर 64 रन जोड़े। वह 395 के स्कोर पर आउट हुए। आस्ट्रेलिया के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि जडेजा ने कमिंस को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाई।
लंच के बाद स्मिथ को स्टीव ओ कीफ (25) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 51 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 446 तक पहुंचाया। जडेजा ने आए नाथन लॉयन (1) और जोश हाजलेवुड (0) को अपना शिकार बना आस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त किया।
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही लालू- सुशील कुमार मोदी ट्विटर पर भिड़े
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us