Ind Vs Aus: पुजारा के बेहतरीन शतक के बदौलत भारत का स्कोर पहुंचा 360 के पार, पहली पारी में 91 से पीछे टीम इंडिया

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।

भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Ind Vs Aus: पुजारा के बेहतरीन शतक के बदौलत भारत का स्कोर पहुंचा 360 के पार, पहली पारी में 91 से पीछे टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक बनाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होते हुए भारतीय टीम का स्कोर 360 रन हो गया है। वहीं भारत को दिन का आखिरी और छठा झटका रविचंद्रन अश्विन के रुप में लगा है। अश्विन 3 रन पर कमिंस का शिकार बने। हालांकि फील्ड अंपायर ने पहले अश्विन को नॉट आउट करार दिया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपना रिव्यू लेते हुए अश्विन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisment

फिलहाल भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाए। क्रीज पर शतकवीर पुजारा(130) के साथ रिद्धिमान साहा(18) रन के साथ नाबाद लौटे। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 91 रन पीछे है। 

Live cricket score: India vs Australia, Ranchi Test, Day 3

Live Score

# तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत  360/6

# पुजारा और साहा ने टीम को संभालते हुए स्कोर को 350 के पार पहुंचा दिया है

# अश्विन 3 रन बनाकर कमिंस का शिकार बनें, भारत 326/5

करुण नायर आउट, भारत को 5वां झटका

पुजारा का 11वां शतक, भारत का स्कोर 300 के पार 

# कोहली के बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए आए। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और रहाणे मौजूद। 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 226/3

# टीम इंडिया को तीसरा झटका, विराट कोहली 6 रन बनाकर आउट। पैट कमिंस ने लिया विकेट

# भारत को लगा दूसरा झटका,  मुरली विजय 82 रन बनाकर आउट

# भारत के 150 रन पूरे हुए

# मुरली विजय ने जड़ा अर्धशतक

भारत के विकेट

भारत ने तीसरे दिन पहले सत्र में विजय के रूप में आज का पहला विकेट गंवाया। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे विजय ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और मैथ्यू वेड ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की।

183 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों शानदार शतकीय साझेदारी की। विजय 193 के कुल योग पर आउट हुए और इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। लंच के ठीक बाद विराट कोहली भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

इससे पहले लोकेश राहुल (67) शुक्रवार को अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए थे।

राहुल और विजय ने दी भारत को अच्छी शुरुआत

आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने राहुल और विजय की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 102 गेंदों में नौ चौके लगाने वाले राहुल को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।

इसके बाद पुजारा और विजय की जोड़ी ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अभी तक 29 रन जोड़ लिए हैं। विजय अभी तक अपनी पारी में 102 गेंदों सामना करते हुए नौ चौके लगा चुके हैं।

स्मिथ और मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पहुंचाया 451 रन

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 178) और ग्लैन मैक्सवेल (104) की शतकीय पारी की दम पर अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। स्मिथ ने अपनी पारी में 361 गेंदें खेली और 17 चौके जड़े। वह भारत में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान भी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: रांची टेस्ट में पहला शतक जड़ने वाले मैक्सवेल तीनो फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उमेश यादव को तीन विकेट मिले जबकि रवीचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी

पहले दिन के अपने स्कोर चार विकेट पर 299 रनों से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने शुक्रवार को दिन के पहले सत्र में मैक्सवेल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। मैक्सवेल ने स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 191 रनों का साझेदारी निभाई। यह साझेदारी ऐसे समय में आई जब टीम संकट की स्थिति में थी।

पहले दिन आस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट 140 रनों पर ही गिरा दिए थे। इसके बाद स्मिथ और मैक्सवेल ने संयम और सूझबूझ के साथ टीम को आगे बढ़ाया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ बने भारत में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान

दूसरे दिन मैक्सवेल ने अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया, लेकिन उसके बाद वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए और जडेजा ने उन्हें विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों 331 रन पर कैच कराया। स्मिथ और मैक्सवेल के बीच हुई साझेदारी आस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ भारत में पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

उनके जाने के बाद वेड (37) ने कप्तान का अच्छा साथ दिया। वेड ने स्मिथ के साथ मिलकर 64 रन जोड़े। वह 395 के स्कोर पर आउट हुए। आस्ट्रेलिया के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि जडेजा ने कमिंस को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखाई।

लंच के बाद स्मिथ को स्टीव ओ कीफ (25) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 51 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 446 तक पहुंचाया। जडेजा ने आए नाथन लॉयन (1) और जोश हाजलेवुड (0) को अपना शिकार बना आस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त किया।

Source : News Nation Bureau

INDIA australia
Advertisment