महिला वर्ल्डकप 2017 India vs Srilanka: भारत ने श्रीलंका को 16 रनों से हराया

आईसीसी महिला वर्ल्डकप टूर्नामेंट में लगातार तीन शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

आईसीसी महिला वर्ल्डकप टूर्नामेंट में लगातार तीन शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
महिला वर्ल्डकप 2017 India vs Srilanka: भारत ने श्रीलंका को 16 रनों से हराया

भारत बनाम श्रीलंका महिला विश्व कप 2017

दीप्ति शर्मा (78) और कप्तान मिताली राज (53) के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को आईसीसी महिला विश्व कप के मैच में श्रीलंका के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 232 रन बनाए। 

Advertisment

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 38 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे। दोनों सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (8) और पूनम राउत (16) खास योगदान नहीं दे सकीं।

हालांकि इसके बाद मिताली और दीप्ति ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। मिताली और दीप्ति ने 26 ओवरों में 4.63 की औसत से रन जोड़ते हुए टीम को 150 के आंकड़े तक पहुंचाया।

110 गेंदों में 10 चौके मारने वाली दीप्ति 156 के कुल स्कोर पर आउट हुईं। पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी नौ रनों का ही योगदान दे सकीं और 169 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटीं। गोस्वामी के बाद मिताली भी इसी स्कोर पर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी पारी में 78 गेंदों में चार चौके लगाए।

इसके बाद हरमनप्रीत कौर (20) और इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहीं वेदा कृष्णामूर्ति (29) ने टीम को पटरी पर लाने की कोशिश की और छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। दोनों की बदौलत टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया।

दोनों खिलाड़ी 219 के कुल स्कोर पर लगातार दो गेंदों पर आउट हुईं। इस बीच दोनों बल्लेबाजों को कई जीवनदान भी मिले।

सुषमा वर्मा सात गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

LIVE UPDATE:

भारत ने श्रीलंका को 16 रनों से हराया

# 49 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 210/7

# 48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 201/7

# 47 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 191/7

# 46 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 188/6

# 45 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 179/6

# 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 144/5

# सिरिपाली आईं क्रीज पर

# हरमनप्रीत ने कंचना को भेजा पवेलियन

# 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 138/4

# 39 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 130/4

# 37 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 113/3

# 33 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 94/3

# 32 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 85/3

# 31 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/3, दीप्ती शर्मा ने निकाला तीसरा मेडन ओवर

# 30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 82/3

# 29 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 81/3

28 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 79/3

# 27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 76/3

# 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 74/3

# 25 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 73/3

# 24 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 70/3

# पूनम यादव ने हंसिका को भेजा पवेलियन, हंसिका 29 रन बनाकर आउट

# 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 61/2

# 19 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 59/2

# 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 57/2

# शशिकला सिरिवर्दने आईं क्रीज पर

# पूनम यादव ने चामरी को भेजा पवेलियन, चामरी 25 रन बनाकर आउट

# 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 55/1

# 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 53/1

# पूनम यादव की तीसरी गेंद पर चामरी ने लगाया चौका

# 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 48/1

# हरमनप्रीत की चौथी गेंद पर चामरी ने लगाया चौका

# 14 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/1

# दीप्ती शर्मा की चौथी गेंद पर चामरी ने लगाया चौका

# 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 38/1

# 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 32/1

11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 29/1, पिछले पांच ओवर में श्रीलंका के 5 रन

# 9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 29/1

# 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28/1, दीप्ती ने निकाला मेडन ओवर

# 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 28/1

# 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 26/1

# मानसी की चौथी गेंद पर हंसिका ने लगाया चौका

# 5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 17/1

# चामरी अटापट्टू आईं क्रीज पर

# गोस्वामी ने अपनी तीसरी गेंद पर हसीनी परेरा को भेजा पवेलियन, परेरा 10 रन बनाकर आउट

# 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 17 रन

# 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 10 रन

# 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 रन

# 1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 रन

# गोस्वामी की चौथी गेंद पर परेरा ने लगाया चौका

# निपुनी हंसिका और हसीनी परेरा आईं क्रीज पर

# श्रीलंका की पारी शुरु

# भारत ने दिया श्रीलंका को 233 रन का लक्ष्य

# 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 221/7

# मानसी जोशी आईं क्रीज पर

# सिरिपाली ने हरमनप्रीत और वेदा कृष्णामूर्ति को भेजा पवेलियन

# 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 219/5

# गुणारात्ने की दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने लगाया चौका

# 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/5

# अमा कंचना की पांचवी गेंद पर कृष्णामूर्ति ने लगाया एक और चौका

# अमा कंचना की दूसरी गेंद पर कृष्णमूर्ति ने लगाया चौका

# 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 199/5

# सिरिवर्दने की चौथी गेंद पर वेद कृष्णमूर्ति ने लगाया चौका

# 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/5

# 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5

# 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 177/5

41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/5

# 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/5

वेद कृष्णमूर्ति और हरमनप्रीत कौर आईं क्रीज पर

# राणावीरा ने मिताली को भी भेजा पवेलियन, मिताली 58 रन बनाकर आउट

# राणावीरा ने झूलन गोस्वामी को भेजा पवेलियन, झूलन 9 रन बनाकर आउट

# 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 169/3

# अमा कंचन की पांचवी गेंद पर झूलन ने लगाया चौका

# झूलन गोस्वामी आईं क्रीज पर

38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/3

# 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/3

# अमा कंचन ने दीप्ती शर्मा को भेजा पवेलियन, दीप्ती 110 गेंदो में 78 रन बनाकर आउट

# मिताली ने इस विश्व कप में लगाए दो अर्धशतक

# मिताली राज ने 71 गेंदो में लगाया अर्धशतक

# 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/2

# राणावीरा की तीसरी गेंद पर दीप्ती शर्मा ने लगाया चौका

# 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/2

# 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/2

# राणावीरा की दूसरी गेंद पर दीप्ती शर्मा ने लगाया चौका

# 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 129/2

# 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/2

# 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/2

# गुणारात्ने की दूसरी गेंद पर दीप्ति ने लगाया चौका

# 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/2

# दीप्ति ने 89 गेंदो में लगाया अर्धशतक

# 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/2

# 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 99/2

#  राणासिंगे की चौथी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने लगाया चौका

# 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 93/2

# 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/2

# 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/2

# 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80/2

# 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/2

# 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1

# 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/1

# पूनम राउत और स्मृति मंधारा आईं क्रीज पर 

श्रीलंका महिला टीम:

निपुनी हंसिका, हसीनी परेरा, चामरी अटापट्टू, शशिकला सिरिवर्दने, दिलीनी मनोदारा, प्रसादनी वेराककोडी, ओशदी रांसीसिंग, चंडीमा गुणारात्ने, अमा कंचन, श्रीपली वीराकॉडी, इनोक राणावीरा (कप्तान)

भारत महिला टीम:

पुनाम राउत, स्मृति मंधारा, दीप्ती शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, वेद कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, एकता बिष्ट, पूनम यादव

live-cricket-score India VS Sri Lanka Women World Cup 2017
      
Advertisment