logo-image

लद्धाख ने जीती अराष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का दिया भरोसा

लद्धाख ने जीती अराष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का दिया भरोसा

Updated on: 20 Jan 2022, 11:05 PM

शिमला:

नौवीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप, 2022 रिंक काजा में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप 2022 के समापन समारोह में विजेता केंद्रीय शासित प्रदेश लदाख की टीम रही। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह जींदी ने शिरकत की। केंद्रीय सूचना प्रसारण एंव खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम को विशेष तौर पर वीडियो के माध्यम से संबोधित करते हुए आइस हॉकी के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराने का वादा किया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने वीडियो संदेश में कहा, मैं आइस हॉकी ऐसोसियेशन ऑफ इंडिया और लाहुल स्पिति को बहुत बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने शानदार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैपियनशिप 2022 का सफल आयोजन किया। इसमें हमारे युवा खिलाड़ियों को खेलने का अवसर भी मिला। लाहुल स्पिति बहुत खूबसूरत इलाका भी है और जब बर्फ की चादर बिठती है तो ओर भी खूबसूरत लगता है। मैं डा राम लाल मारकण्डा और सारी टीम और एसोसियेशन को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं। यहां पर हाई एल्टीटयूड स्पोटर्स सैंटर यहां बनने जा रहा है। उसमें आईस हॉकी रिंक होगा। यहां पर हमारे बेटी बेटियों को खेलने का और प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा। भविष्य में देश और प्रदेश के लिए मैडल जितने के अवसर भी मिलेंगे। आईस हॉकी में सुविधाएं कम थी, उसके बावजूद हमारे यहां के बेटे बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम लगातार आपके लिए सुविधाओं में सुधार करते रहे ताकि आपको अच्छा प्रशिक्षण मिले और भारत के लिए मैडल जीत सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरजिंद्र सिंह जींदी ने कहा, पहली बार स्पीति में इस आयोजन का मौका मिला। स्पिति प्रशासन और आईस हॉकी ऐसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति ने काफी सहयोग दिया। मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से चैंपियनशिप सम्पन्न हुई है। जो टीम हार गई उसे अपना मनोबल नहीं खोना है, बल्कि फिर से अभ्यास करके जीत के लिए कोशिश करनी है। वो दिन दूर नहीं जब ओलपिक में भारत आईस हॉकी में मैडल लेकर इतिहास रचेगा। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने आईस हॉकी एसोसियेशन आफ इंडिया का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसियेशन के कारण ही हमें इस आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला। हमें उम्मीद है कि कुछ सालों में विंटर ओलपिंक स्पिति में होंगी, ताकि यहां के पर्यटन और आर्थिकी को नए पंख लग सके। इस मौके पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और खिलाड़ी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.