कप्तान कोहली और अश्विन का बीसीसीआई 2016-17 अवार्ड के लिए चयन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को देश के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड के लिए चुना गया है ।
नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को देश के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड के लिए चुना गया है ।कोहली के अलावा देश को मौजूदा शीर्ष स्पिन गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को दिलीप सरदेसाई अवार्ड पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
Virat Kohli awarded the Polly Umrigar Award for the 3rd time. pic.twitter.com/5NwladM4fQ
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
All-rounder Ravichandran Ashwin wins the Dilip Sardesai Award. He becomes the first cricketer to receive the honour twice. pic.twitter.com/vyX95Nc7uA
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर यह घोषणा की। बीसीसीआई द्वारा आठ मार्च को आयोजित पुरस्कार समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीसरी बार यह पुरस्कार हासिल करेंगे। इससे पहले वह 2011-12 और 2014-15 में यह अवार्ड जीत चुके हैं।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा है, 'भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जाएगा। यह अवार्ड साल के सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी को दिया जाता है। आठ मार्च को बेंगलुरू में आयोजित बीसीसीआई के वार्षिक अवार्ड समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।'
अश्विन 2011 में दिलीप सरदेसाई अवार्ड जीत चुके हैं। वह यह पुरस्कार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। अश्विन को आईसीसी ने इस वर्ष साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी भी चुना है। बीसीसीआई की वार्षिक अवार्ड समिति में प्रख्यात पत्रकार एन. राम, इतिहासकार रामचंद्र गुहा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी शामिल हैं।
और पढ़ें: रोहित शर्मा की वापसी, विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को साल 2015-16 के सर्वश्रेष्ठ राज्य संघ का खिताब मिला है। मुंबई ने इस वर्ष राणजी ट्रॉफी, सी. के. नायडू ट्रॉफी और महिला प्लेट लीग ग्रुप का खिताब जीता। साथ ही कूच बिहार ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं की एकदिवसीय इलिट समूह में वह उप-विजेता रही।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा