वनडे कप्तानी खत्म होने के बाद कोहली के प्रदर्शन में होगा सुधार : सलमान बट्ट
वनडे कप्तानी खत्म होने के बाद कोहली के प्रदर्शन में होगा सुधार : सलमान बट्ट
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट ने गुरुवार को कहा है कि वनडे की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपने के बाद विराट कोहली के प्रदर्शन में सुधार होगा।बीसीसीआई ने बुधवार को रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का कप्तान नियुक्त किया। वहीं, टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की जगह रोहित को भारत का उपकप्तान भी बनाया गया है।
सलमान बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं है। यह एक अच्छी बात है क्योंकि आप देखेंगे कि विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतर होगा। वह बहुत अधिक काम कर रहे थे। इसलिए, एक निश्चित खिलाड़ी पर दबाव कम करने के लिए लाल गेंद और सफेद गेंद (क्रिकेट) के बीच अंतर करना समझदारी है।
उन्होंने आगे कहा, भारत ज्यादा टी20 मैच नहीं खेलता है। वे मुख्य रूप से वनडे और टेस्ट खेलते हैं। काम का बोझ कम करने के लिए पूरी सफेद गेंद की कप्तानी को एक तरफ करना सही है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए