जूनियर हॉकी विश्व कप: 18 सदस्यीय टीम के विवेक सागर प्रसाद बने कप्तान

जूनियर हॉकी विश्व कप: 18 सदस्यीय टीम के विवेक सागर प्रसाद बने कप्तान

जूनियर हॉकी विश्व कप: 18 सदस्यीय टीम के विवेक सागर प्रसाद बने कप्तान

author-image
IANS
New Update
Jr Hockey

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

24 नवंबर से भुवनेश्वर में एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप का आगाज होने वाला है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की, जिसमें ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विवेक सागर प्रसाद को 18 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया।

Advertisment

इस खिताब को भारतीय टीम 2016 में लखनऊ में अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन 5 दिसंबर तक चलेगा।

विवेक सागर प्रसाद कप्तान और डिफेंडर के रूप में संजय का चयन किया गया, जो युवा ओलंपिक खेल 2018 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय अंडर-18 टीम का हिस्सा थे।

18 सदस्यीय टीम में शारदानन्द तिवारी, प्रशांत चौहान, सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, मनिंदर सिंह, पवन, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, उत्तम सिंह, सुनील जोजो, मनजीत, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, अभिषेक लाकड़ा, यशदीप सिवाच, गुरमुख सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल शामिल हैं।

हॉकी इंडिया ने कहा, दीनचंद्र सिंह मोइरंगथेम और बॉबी सिंह धामी को वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में चुना गया है, जिन्हें किसी खिलाड़ी को चोट लगने पर या कोविड-19 के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने पर ही खेलने की अनुमति दी जाएगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment