ओलंपिक (100 मी.) : जमैका की एलेन थॉम्पसन ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ बनी चैम्पियन
ओलंपिक (100 मी.) : जमैका की एलेन थॉम्पसन ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ बनी चैम्पियन
टोक्यो:
रियो ओलंपिक की चैंपियन एलेन थॉम्पसन-हेराह ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फाइनल में जमैका के लिए ओलंपिक रिकार्ड के साथ स्वर्ण जीता।ओलंपिक स्टेडियम में, गत चैंपियन, एलेन ने 10.61 सेकंड के नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी हमवतन शेली-एन फ्रेजर-प्राइस ने 10.74 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि शेरिका जैक्सन ने कांस्य पदक के लिए 10.76 सेकेंड का समय निकाला।
टोक्यो में एलेन के समय ने 1988 में अमेरिकी फ्लोरेंस ग्रिफिथ-जॉयनर द्वारा निर्धारित 33 वर्षों पहले के ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2008 और 2012 में शेली-एन की बैक-टू-बैक जीत के बाद, वह इस आयोजन में अपने खिताब की रक्षा करने वाली दूसरी जमैका की महिला भी हैं।
इस इवेंट में जमैका का आखिरी क्लीन स्वीप 2008 बीजिंग ओलंपिक में बर्डस नेस्ट स्टेडियम में आया था। उस समय शेली-एन ने 10.78 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया था जबकि उनकी साथियों, शेरोन सिम्पसन और केरोन स्टीवर्ट ने 10.98 सेकंड के समय के साथ रजत पदक साझा किया था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए