जानिए क्रिकेटर इशांत शर्मा से जुड़ी यह 5 खास बातें जो आप नहीं जानते होंगे

इशांत ने अब तक 372 खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया है। आइए जानते हैं इशांत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

इशांत ने अब तक 372 खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया है। आइए जानते हैं इशांत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
जानिए क्रिकेटर इशांत शर्मा से जुड़ी यह 5 खास बातें जो आप नहीं जानते होंगे

ईशांत शर्मा (फाइल फोटो)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का 2 अक्टूबर को 29वां बर्थडे है। इशांत इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर हैं और अब तक पूरे टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इशांत का जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इशांत ने अब तक 372 खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया है। आइए जानते हैं इशांत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें..

Advertisment

1- ईशांत शर्मा को टीम इंडिया में साथी खिलाड़ी लंबू कह कर बुलाते हैं। उनकी हाइट 6.4 इंच है।

2- इशांत ने वैसे तो कई खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है लेकिन उनके सबसे ज्यादा पसंदीदा शिकार इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एंड्र्यू स्ट्रॉस है जिन्हे इशांत ने 9 बार आउट किया है। वहीं पोंटिंग और क्लार्क को वह 7-7 बार आउट कर चुके हैं।

3- ईशांत और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने फर्स्ट क्लास करियर और रणजी ट्रॉफी में एक साथ डेब्यू मैच खेला था।

4- इशांत ने सबसे तेज गेंद 152.32 किलोमीटर की स्पीड से फेंकी है।

5- सिर्फ गेंद से नहीं बल्कि टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने बल्ले से भी एक रिकॉर्ड बनाई है। इशांत शर्मा ने 2010-11 में 9वें विकेट के लिए वीवीएस लक्ष्मन के सात मिलकर 81 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की थी।

Source : News Nation Bureau

Ishant Sharma ईशांत शर्मा
      
Advertisment