T20 World Cup के इतिहास में जो भारत नहीं कर पाया वो आयरलैंड ने कर दिखाया

T20 World Cup: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक भारत भी नहीं कर पाया है. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है.

T20 World Cup: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक भारत भी नहीं कर पाया है. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Ireland

Ireland Photograph: (x/Ireland)

T20 World Cup: आयरलैंड क्रिकेट टीम आज ओमान के सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतरी. इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक भारत भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नहीं कर पाया है. इसके साथ ही आयरैंलड ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है. तो आयरलैंड ने क्या कारनामा कर दिया है, आज हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं. 

Advertisment

जो भारत नहीं कर पाया वो आयरलैंड ने कर दिखाया

दरअसल, ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. इस स्कोर के साथ ही आयरलैंड ने वो कर दिखाया जो आज तक दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम भी नहीं कर पाई. 

आयरलैंड ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर

आपको बता दें कि अब आयरलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे से बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरी टीम बन गई है. उसने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है. आयरलैंड अब सिर्फ श्रीलंका से पीछे हैं, जिसने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260/6 रन बनाए थे. 

आयरलैंड 235 रनों के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है. इस लिस्ट में इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है, जिसने 230/8 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका 229/4 के साथ चौथी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम बनी हुई है. 

आयरलैंड-ओमान मैच का पूरा हाल

इस मैच में आयरलैंड के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने सबसे ज्यादा 94 रनों की नाबाद पारी खेली. उनका साथ गैरेथ डेलानी 56 और जॉर्ज डॉकरेल 35 ने दिया. ओमान की टीम जीत के लिए मिले 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 139 रनों पर ढेर हो गई और 96 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें : IRE vs OMA: लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल आयरलैंड के लिए रचा इतिहास

Indian Cricket team Ireland Cricket Team T20 World Cup
Advertisment