/newsnation/media/media_files/2026/02/14/ire-vs-oman-2026-02-14-14-08-15.jpg)
IRE VS OMAN Photograph: (Source:- AFP)
IRE VS OMAN: टी-20 विश्व कप 2026 का 22वां मैच आयरलैंड और ओमान के बीच खेला गया. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने कमाल का खेल दिखाया और 235 रन बोर्ड पर लगा दिए. ये स्कोर टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. वहीं, इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 139 रन ही बना सकी और 96 रन से मैच हार गई.
आयरलैंड ने 96 रन से ओमान को हराया
Ireland get their first points in the bag at #T20WorldCup 2026 after a solid win over Oman 💪
— ICC (@ICC) February 14, 2026
📝: https://t.co/NwskvpuQeFpic.twitter.com/c6bxPZmZd0
आयरलैंड के दिए 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. ओपनिंग करने आए आमिर कलीम ने 50 और हम्माद मिर्जा ने 46 रन की पारी खेली.
मगर, इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. पूरी टीम 18 ओवर में 139 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ओमान को 96 रनों से एक करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, आयरलैंड की टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है.
आयरलैंड ने बनाए 235 रन
Ireland put on a #T20WorldCup show for the record books against Oman 🔥
— ICC (@ICC) February 14, 2026
📝: https://t.co/NwskvpuQeFpic.twitter.com/EWal3Iu6oJ
An unbeaten 94 from Lorcan Tucker, the second-highest score for a captain at the #T20WorldCup 👏
— ICC (@ICC) February 14, 2026
Tournament broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/rJmjllolIk
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की ओर से कमाल की बल्लेबाजी की और टी-20 विश्व कप में दूसरा हाईएस्ट स्कोर बना दिया. आयरलैंड की ओर से कप्तान लोर्कन टकर ने सबसे बड़ी पारी खेली. टकर ने 51 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. वहीं, गारेथ डेलेनी ने 30 गेंदों पर 56 रन बनाए. वहीं, जॉर्ज डॉकरेल ने महज 9 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए. इस तरह आयरलैंड ने 20 ओवर में 235 रन बोर्ड पर लगाए.
ये भी पढ़ें: IRE vs OMA: लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल आयरलैंड के लिए रचा इतिहास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us