RPS VS MI: मुंबई इंडियंस के तीसरे खिताब की चाह के बीच राइजिंग पुणे की जिद, कौन मारेगा बाज़ी
मुंबई इंडियंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वे संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हैं।
नई दिल्ली:
मुंबई इंडियंस की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वे संस्करण का खिताब जीत तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हैं लेकिन उसके इस सपने के बीच राइंजिंग पुणे सुपरजाएंट की पहला आईपीएल खिताब जीतने की जिद है। दोनों टीमें रविवार को उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत करेंगी।
कागजों पर पुणे की टीम मजबूत है क्योंकि स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली इस टीम ने इस संस्करण में मुंबई को तीन बार मात दी है। राउंड रोबिन दौर में हुए दो मुकाबलों में पुणे ने मुंबई पर जीत हासिल की। इसके बाद दोनों टीमें पहले क्वालीफायर में टक्कराई जहां एक बार फिर पुणे ने मुंबई को परास्त किया।
पहला क्वालीफायर जीतने के बाद पुणे ने सीधे फाइनल में जगह बनाई और हारने वाली मुंबई को दूसरे क्वालीफायर में इलिमिनेटर मैच की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना पड़ा जहां मुंबई ने बाजी मारते हुए पुणे के साथ खिताबी भिड़ंत तय की।
इससे पहले मुंबई तीन बार फाइनल में पहुंची है। इस साल चौथी बार उसने फाइनल में जगह बनाई है। उसके साथ इत्तेफाक यह है फाइनल में उसे महेंद्र सिंह धौनी हमेशा मिले हैं। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को हराकर खिताब जीता था। तो 2013 और 2015 में चेन्नई को हारकर ही खिताब जीता था। तीनों बार चेन्नई के कप्तान धौनी थे।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में अलगाववादियों के ख़िलाफ़ सरकार लेगी एक्शन, हाफिज सईद से फंड लेने का है आरोप
फाइनल में मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ अपने बेहतरीन एकतरफा प्रदर्शन से मिले आत्मविश्वास के साथ जाएगी। मुंबई के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है। साथ ही उसके पास अच्छे विकल्प भी मौजूद हैं। उसकी पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस के सलामी जोड़ी ने हमेशा अच्छी शुरुआत प्रदान की है।
नीतिश राणा ने बल्ले से इस संस्करण में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन चोट के बाद वापसी करने वाले अंबाती रायडू ने भी बल्ले से प्रभावित किया है। पांड्या भाइयों, क्रुणाल और हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया है। केरन पोलार्ड ने अहम समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए टीम को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
गेंदबाजी में मुंबई काफी मजबूत हैं। उसके पास डेथ ओवरों के दो शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा जो रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को तरसा देते हैं। न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लेघन ने भी शानदार गेंदबाजी की है लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें पिछले मैच में बाहर बैठना पड़ा था। उनकी जगह आए मिशेल जॉनसन ने मैक्लेघन की कमी नहीं खलने दी।
ये भी पढ़ें: एयरफोर्स चीफ़ मार्शल बी एस धनोवा ने 12000 अफसरों को ख़त लिखकर ऑपरेशन के लिए तैयार रहने का दिया संदेश
वहीं दूसरी तरफ पुणे का यह आखिरी आईपीएल होगा और इसलिए वह हर हाल में जीत की कोशिश करेगी। संस्करण की शुरुआत में कप्तानी से हटाए गए धौनी अगले साल से अपनी टीम चेन्नई की जर्सी में दिखेंगे, लेकिन इस दौरान काफी आलोचन झेल चुके धौनी के पास यह शानदार मौका है अपने आलोचकों को शांत करने का।
और पढ़ें: IPL 2017: मुंबई इंडियंस और पुणे के बीच फाइनल से पहले जानिए, इस सीजन में कौन-कौन से बने रिकॉर्ड
पुणे की बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं अनुभवी अजिंक्य रहाणे को भी जीत के लिए बल्ले से रन निकालने होंगे। मध्य क्रम में स्मिथ और मनोज तिवारी अच्छी फॉर्म में हैं और अंत में धौनी के रूप में पुणे के पास शानदार फिनिशर है।
शुरुआती दौर में गेंदबाजी में मात खाने वाली पुणे ने फिर अच्छी वापसी की और गेंदबाजी को अपनी ताकत बनाया है। जयदेव उनादकट, वॉशिंगटन सुंदर शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेन स्टोक्स और इमरान ताहिर के जाने के बाद लग रहा था कि पुणे की गेंदबाजी कमजोर पड़ जाएगी लेकिन इन तीनों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभाया है।
टीमें (संभावित) :
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, मिशेल जॉनसन, मिशेल मैक्लेघन, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, श्रेयस गोपाल, टिम साउदी, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा और विनय कुमार।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी
यह भी पढ़ें: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुई सोनम कपूर, तस्वीरें वायरल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी