/newsnation/media/post_attachments/images/2017/02/20/24-BenStokes.jpg)
बेन स्टोक्स (फाइल फोटो)
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के दसवें सीजन के लिए आज बेंगलुरू में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। IPL 10 की नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स अभी तक सबसे महंगे साबित हुए हैं। बेन स्टोक्स को पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा है।
आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले युवराज 2015 में 16 करोड़ में बिके थे।वहीं, 50 लाख की बेस प्राइज वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को 12 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा। दिल्ली डेयरडेवल्स ने कसीगो रबादा को, कोलकाता नाइटराइडर्स ने बोल्ट को पांच करोड़ में और किंग्स इलेवन पंजाब ने इंग्लैंड के प्लेयर इयोन मोर्गन को 2 करोड़ में खरीद लिया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 4.5 करोड़ में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा, जबकि मिशेल जॉनसन को मुंबई इंडियन ने 2 करोड़ में खरीदा।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को 2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। पवन नेगी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।पिछले साल नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे, तब उन्हें दिल्ली ने 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
अफगानिस्तान के पहले प्लेयर मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा। इन खिलाड़ियों की सूची में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 148 हरफनमौला खिलाड़ी और 30 विकेटकीपर हैं।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टी20 में स्ट्राइक रेट 134.03 और जनवरी 2015 के बाद से 147.02 रही है। यही वजह है कि उन्हें खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ मची दिखी और आखिर में पुणे ने उन्हें 14.5 करोड़ में खरीदा।
Ben Stokes sold to Rising Pune Supergiants for INR 1450 lakhs #IPLAuction2017pic.twitter.com/iML5rJijSP
— ANI (@ANI_news) February 20, 2017
Pawan Negi bought by Royal Challengers Bangalore for Rs one crore. #IPLAuction2017pic.twitter.com/LQfWNn0MVn
— ANI (@ANI_news) February 20, 2017
ये भी पढ़ें: आईपीएल नीलामी सोमवार को, 357 खिलाड़ियों की लगेगी बोली
Corey Anderson sold to Delhi Daredevils for INR 100 lacs #IPLAuction2017pic.twitter.com/DbhbXkyptr
— ANI (@ANI_news) February 20, 2017
Kagiso Rabada sold to Delhi Daredevils for INR 500 lakhs. #IPLAuctionpic.twitter.com/O3CquK4Uf9
— ANI (@ANI_news) February 20, 2017
New Zealand's Trent Boult sold to Kolkata Knight Riders
for INR 500 lacs #IPLAuctionpic.twitter.com/P3HR5A9xgD— ANI (@ANI_news) February 20, 2017
इस बार की आईपीएल नीलामी की सबसे खास बात यह है कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एसोसिएट सदस्यों के खिलाड़ियों को भी नीलामी में जगह दी गई है। इसमें पांच अफगानिस्तान के जबकि एक खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का है।
IPL 10 auction पर एक नजर
- 27 से ज्यादा खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी टीम में शामिल नहीं हो सकते।
- 2 करोड़ सबसे ज्यादा बेस प्राइस इस नीलामी में खिलाड़ियों का है।
- कुल 359 देसी और विदेशी खिलाड़ी नीलामी सूची में शामिल हैं।
- कुल 76 खिलाड़ियों को ही आठ फ्रेंचाइजी टीमें खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: IPL Auction 2017 LIVE: पुणे ने बेन स्टोक्स को 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा
HIGHLIGHTS
- IPL 10 की नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स अभी तक सबसे महंगे साबित हुए हैं
- बेन स्टोक्स को पुणे ने 14.5 करोड़ में खरीदा है, इससे पहले आईपीएल 2014 में युवराज सिंह 16 करोड़ रुपये में बिके थे
Source : News Nation Bureau