IPL 2021 Auction: दिल्ली कैपिटल्स में जाएंगे ग्लेन मैक्सवेल, जानिए इसके पीछे की वजह

आईपीएल का ऑक्शन 18 फरवरी को होने वाला है और सवाल ये सामने आ रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल को कौन खरीदेगा.

author-image
Ankit Pramod
एडिट
New Update
Glen Maxwell

आईपीएल( Photo Credit : फाइल फोटो)

आईपीएल का ऑक्शन 18 फरवरी को होने वाला है और सवाल ये सामने आ रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल को कौन खरीदेगा. ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार रिलीज कर दिया है और ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के इस तूफानी बल्लेबाज पर भारी बोली लग सकती है. अब ऐसा बताया जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली कैपिटल्स खरीद सकती है.

Advertisment

ये भी पढ़ें: Ind Vs Eng: भारत के लिए घातक साबित हो सकते हैं जो रुट, देखिए कप्तानी रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कई सारे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय को बाहर किया है और उनके पर्स में 12.9 करोड़ रुपये है. ऐसे में वो किसी भी हाल में मैक्सवेल को खरीदना चाहेगी. ये इसलिए क्योंकि रिकी पॉन्टिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं और वो मैक्सवेल को काफी पसंद करते हैं. इस लिहाज से दिल्ली कैपिटल्स मैक्सवेल को खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. दिल्ली कैपिटल्स के पास दो विदेशी खिलाड़ी खरीदने की जगह है. 

ये भी पढ़ें: टी-10: मैदान के बीच खिलाड़ी बदलता रह गया कपड़े और लग गया चौका, देखें वीडियो

पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी. दिल्ली कैपिटल्स का मिडल ऑर्डर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था जिसके कारण दिक्कते आई थी. अगर मैक्सवेल दिल्ली में शामिल होते हैं तो उन्हें एक ऑलराउंट खिलाड़ी मिल जाएगा साथ ही मिडल ऑर्डर की परेशानी दूर हो जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, अवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नाटर्ज, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डैनियल सैम्स को रिटेन किया है जो इस खेलते हुए दिखाई देंगे. अब देखना होगा कि 18 परवरी को जब ऑक्शन होता है तो मैक्सवेल किस टीम का हिस्सा होते हैं.

Source : Sports Desk

ipl-2021 Glen Maxwell
      
Advertisment