साक्षी धोनी ने शेयर की CSK की जर्सी में सेल्फी, गोयनका को दिया करारा जवाब

साक्षी का CSK की जर्सी में तस्वीर क्या धोनी की चेन्नई टीम में अगले साल वापसी के संकेत हैं

साक्षी का CSK की जर्सी में तस्वीर क्या धोनी की चेन्नई टीम में अगले साल वापसी के संकेत हैं

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
साक्षी धोनी ने शेयर की CSK की जर्सी में सेल्फी, गोयनका को दिया करारा जवाब

साधी धोनी की इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वाले टीम के मालिक के भाई हर्ष गोयनका के ट्वीट पर साक्षी ने कूल तरीके से जवाब दिया।

Advertisment

कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे, धोनी की पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जर्सी और हेलमेट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में साक्षी ने 'थ्रोबैक' भी हैशटैग किया है। इस पोस्ट को गोयनका के ट्वीट का जवाब माना जा रहा है। 

 

#throwback !!

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on Apr 9, 2017 at 11:40am PDT

आईपीएल के शुरुआती आठ सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम और कप्तान धोनी सबके चहेते थे। फैंस की अब भी चाहत है कि धोनी फिर चेन्नई के लिए खेले। आईपीएल के पिछले 2 सीजन से एम एस धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ हैं।

और पढ़ें: IPL 2017: क्या धोनी और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच सब ठीक है, हर्ष गोयनका के ट्वीट से उठा सवाल

 आईपीएल के 9वें सीजन में उन्होंने पुणे की कप्तानी भी की थी। इस फोटो के बाद कयास लगने लगे हैं कि अन्य फैंस की तरह साक्षी भी चेन्नई की टीम में उनकी वापसी चाहती हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी को अपना लकी चार्म मानते हैं। साक्षी भी हमेशा हर कंडीशन में धोनी को सपोर्ट करती हैं। धोनी के लिए साक्षी हर आईपीएल मैच में उनकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचती हैं।

गोयनका के ट्वीट के बाद क्रिकेटप्रेमी कयास लगा रहे हैं कि पुणे सुपरजाइंट्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शायद कोई मनमुटाव की स्थिति है। हालांकि अब साक्षी ने भी चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके कैप्टन कूल को सपोर्ट किया है।

और पढ़ें: IPL 2017: संजय मांजरेकर पर भड़के कीरन पोलार्ड, ट्विटर पर लिखा- 'बोलने के पैसे मिलते हैं, जो चाहे बोल सकते हो'

यह पहला मौका है जब आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी किसी और की कप्तानी में खेल रहे हैं। इसके पहले आईपीएल में धोनी ने 143 मैच बतौर कप्तान खेले हैं। इस बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान सौंपी गई है।

टीम के कोओनर हर्ष गोयनका ने पहला ही मैच जीतने के बाद ट्वीट किया था कि जंगल का असली राजा कैप्टन स्टीव स्मिथ है। साथ ही इस ट्वीट में मेंशन किया था कि उनका कैप्टन बदलने का फैसला सही था। इस पर फैंस से नाराजगी झेलने के बाद गोयनका ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। लेकिन, उन्होंने ट्वीट करना जारी रखा।

Source : News Nation Bureau

csk mahendra-singh-dhoni sakshi dhoni ipl 2017 selfie in csk jersey Instragram harsh goyanka
      
Advertisment