MI Vs RCB: रोहित शर्मा के अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और हार दी है।

रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और हार दी है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
MI Vs RCB: रोहित शर्मा के अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी (फोटो-PTI)

रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए हुए उसे एक और हार दी है।

Advertisment

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने अपनी पारी की पहली ही गेंद पर पार्थिव पटेल का अहम विकेट खो दिया था। पटेल के जाने के बाद जोस बटलर (33) और नीतीश राणा (27) ने टीम का स्कोर 61 पहुंचाया। इन दोनों के जाने के बाद कप्तान एक छोर पर खड़े रहे और 37 गेंदों में एक छक्का और छह चौकों की मदद से मुंबई को जीत तक ले गए।

और पढ़ें: IPL 2017 RPS Vs GL Live Cricket Score: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने टीम का एक समय 150 का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा था लेकिन आखिरी ओवरों में केदार जाधव (28) और पवन नेगी (35) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। उसके लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

और पढ़ें: युवराज के ट्विटर पर सवाल का बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

HIGHLIGHTS

  • मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हराया।
  • बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था। 
  • मुंबई ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Source : IANS

Rohit Sharma mi rcb ipl 2017 ipl 10
Advertisment