/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/10/57-new.jpg)
क्या राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के फ्रेंचाइजी और धोनी के बीच सब ठीक है
रोमांच और रफ्तार से भरपूर आईपीएल का विवादो से भी नाता रहा है। इस बार 10वें संस्करण में भी ऐसा ही एक विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और महेंद्र सिंह धोनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
टीम के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका धोनी के खिलाफ लगातार ट्वीट कर हमला बोल रहे हैं। हर्ष के पिछले ट्वीट्स को देखें तो ऐसा लगता है उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए धोनी के फार्म पर सवाल उठाया है।
उन्होंने मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद स्टीव स्मिथ की तारीफ की थी और धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को सही ठहराया था। बाद में विवाद होने पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर लिया था।
और पढ़ें: IPL 2017: कोलकाता नाइट राइडर्स के क्रिस लिन चोटिल, टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
अब किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पुणे की हार के बाद हर्ष गोयनका ने एक बार फिर से ट्वीट किया। इसमें भी धोनी को निशाना बनाया गया था। इसमें लिखा था, 'आरपीएस की अभी तक के बल्लेबाजी के आंकड़ें- मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, डेन क्रिस्टियन की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट हैं।'
#RPS batting statistics until now - Manoj Tiwari, Rahane , Christian have the best strike rates. pic.twitter.com/JKya3lxHKC
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 8, 2017
ट्वीट के साथ एक फोटो भी पोस्ट की गई है। इसके अनुसार दो मैचों के बाद धोनी की स्ट्राइक रेट सबसे खराब है हालाकि उनके ट्वीट के बाद धोनी के फैंस ने हर्ष गोयनका पर जमकर बरसे और कहा आप कि वह लकी हैं कि एमएस राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल रहे हैं।
Source : News Nation Bureau